{"_id":"683d83d54c77d8c25b0fb441","slug":"jodhpur-the-girl-living-at-her-lover-s-house-was-forcibly-taken-away-by-her-family-members-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: प्रेमी के घर रह रही लड़की को परिवारजन जबरन उठाकर ले गए, CCTV फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: प्रेमी के घर रह रही लड़की को परिवारजन जबरन उठाकर ले गए, CCTV फुटेज आया सामने
Mon, 02 Jun 2025 04:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 02 Jun 2025 04:28 PM IST
सार
Jodhpur News: प्रेमी का आरोप है कि युवती अपनी मर्जी से उसके साथ रह रही थी, लेकिन अचानक परिवारजन बड़ी संख्या में पहुंचे और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र में एक युवती को जबरन उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के घर आकर रह रही थी, इसी दौरान उसके परिवारजन वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लगभग 20-25 लोग लड़की को जबरन घर से बाहर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: गुर्जर महापंचायत की तैयारियां तेज, मांगें नहीं मानीं तो हो सकता है बड़ा आंदोलन; जानें
विज्ञापन
यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। युवक ने मामले की जानकारी रातानाडा थाने में दी है। युवक का आरोप है कि युवती अपनी मर्जी से उसके साथ रह रही थी, लेकिन अचानक परिवारजन बड़ी संख्या में पहुंचे और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए।
विज्ञापन