फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur : The couple had run away from home to get married, RPF caught them and handed them over to the police

Jodhpur News : शादी के इरादे से घर से भागा था जोड़ा, आरपीएफ ने भगत की कोठी स्टेशन से पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Sun, 13 Oct 2024 07:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 07:37 PM IST
सार

शादी करने के लिए घर से भागकर आए युवक-युवती को भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से पकड़कर अरनिया पुलिस के हवाले किया है। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल भगत कोठी ने घर से भागकर आए युवक-युवती को ट्रेन में पकड़ा है। लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज है। रेलवे सुरक्षा बल ने दोनों को उत्तरप्रदेश पुलिस के हवाले किया है। भगत की कोठी रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि बीती रात भगत की कोठी स्टेशन पर कांस्टेबल जयसिंह गश्त कर रहे थे उसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी दादर गाड़ी आने पर उसे चेक किया तो उसमें संदिग्ध लगने पर एक युवक युवती से पूछताछ की गई, जिस पर उन्होंने बताया कि वे उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं और 10 दिन पहले घर से भाग गए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि वो दोनों गोगाजी के दर्शन करके आए हैं और शादी करना चाहते हैं। कांस्टबेल ने इसकी सूचना सहायक उपनिरीक्षक आरपीएफ राजेंद्र विश्नोई को दी। विश्नोई ने कांस्टेबल विमला के साथ दोनों से पूछताछ की जिसमें लड़की ने अपना नाम सोनी शर्मा और लड़के ने गौरव सिंह बताया। लड़के के खिलाफ लड़की के पिता द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। 
विज्ञापन


आरपीएफ ने संबंधित थाने से संपर्क कर सूचना दी, जिस पर पुलिस थाना अरनिया से रविवार को उपनिरीक्षक सुनील और उनकी टीम भगत की कोठी पोस्ट पहुंची जहां दोनों को अरनिया पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed