फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Ten thousand rupees reward declared on two wanted criminals of murder

Jodhpur: हत्या के दो वांटेड अपराधियों पर कार्रवाई, सुरेश और विष्णुप्रकाश पर 10-10 हजार रुपये इनाम घोषित

Sun, 04 Jun 2023 08:09 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 04 Jun 2023 08:09 AM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर जिले में हत्या के दो वांटेड अपराधियों पर इनाम घोषित हुआ है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने दोनों अपराधियों पर 10-10 हजार रुपये इनाम घोषित किया है।
 

विज्ञापन
Jodhpur Ten thousand rupees reward declared on two wanted criminals of murder
हत्या के दो वांटेड अपराधियों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में 24 मई 2023 को पुलिस थाना ओसियां के चेराई गांव में एकलखोरी रोड पर प्रेमाराम डउकिया के स्टोन कटर पर श्याम पालीवाल की हत्या के मामले में फरार दो वांटेड अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला विशेष टीम, क्यूआरटी का गठन भी किया गया है। लोगों से अपील की है कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम के ज़रिए भी सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन


जोधपुर ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया, 24 मई 2023 को पुलिस थाना ओसियां के चेराई गांव में एकलखोरी रोड पर प्रेमाराम डउकिया के स्टॉन कटर पर श्याम पालीवाल की हत्या कर दी गई थी। इस पर पुलिस थाना ओसियां में दर्ज हत्या के प्रकरण संख्या 131/2023 धारा-147, 148, 302/149, 120बी IPC में सुरेश विश्नोई उर्फ सिघा पुत्र घम्मुराम विश्नोई खीचड़ निवासी एकलखोरी पुलिस थाना औसियां और विष्णुप्रकाश उर्फ ठेकेदार पुत्र पप्पाराम विश्नोई नैण उम्र 25 साल निवासी नैणों की ढाणी, चिरढ़ाणी पुलिस थाना क्षेत्र, पीपाड़ शहर, जोधपुर इस केस में वांटेड अपराधी है, जिनका पकड़ में आना बहुत ज़रूरी है। इनकी दस्तयाबी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने दोनों पर 10-10 हज़ार रुपये के अलग-अलग इनाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन


सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा...
जोधपुर ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा, इन अपराधियों के संबंध में जो कोई व्यक्ति पुलिस को इन्फॉर्मेशन देगा या दस्तयाब करवाने में पुलिस की मदद करेगा, उस व्यक्ति को वांटेड अपराधी के लिए घोषित नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा और संबंधित व्यक्ति इन अपराधियों के संबंध में सूचना व्यक्तिगत रूप से आकर, टेलीफोनिक और सोशल मीडिया जैसे वॉट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इस्ट्राग्राम के जरिए भी देकर सूचित कर सकता है। पुरस्कार वितरण के संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरपकड़ के लिए जिला विशेष टीम, क्यूआरटी का गठन...
जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले में इन वांछित अपराधियों के बारे में विभिन्न पुलिस टीमों- जिला विशेष टीम, क्यूआरटी का गठन किया है, जिन्होंने विभिन्न माध्यमों से इन अपराधियों के बारे में इन्फॉर्मेशन इकट्ठा कर इनकी धरपकड़ की कोशिशें तेज कर दी है। इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed