फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Railway: Engine whistle will not be blown in Jodhpur Railway on Martyr's Day

शहीद दिवस: जोधपुर रेलवे मौन रखकर देगा शहीदों को श्रद्धांजलि, नहीं सुनाई देगी रेलगाड़ियों के इंजन की सीटी

Thu, 30 Jan 2025 08:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 30 Jan 2025 08:06 AM IST
सार

शहीद दिवस पर एक भी रेलवे इंजन की सीटी नहीं बजेगी। रेल प्रशासन ने शहीद दिवस पर अपने कर्मचारियों और रेलयात्रियों से दो मिनट मौन धारण करने की अपील की है।

विज्ञापन
Jodhpur Railway: Engine whistle will not be blown in Jodhpur Railway on Martyr's Day
जोधपुर रेलवे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों की स्मृति में जोधपुर रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को शहीद दिवस पर सुबह 10:59 से 11:02 बजे तक सभी रेलवे इंजनों की सीटियां बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा कर कर्मचारियों और यात्रियों से दो मिनट मौन रखने की अपील की गई है। शहीद दिवस की इस विशेष श्रद्धांजलि के लिए विभागीय कर्मचारियों को सायरन के माध्यम से सचेत किया जाएगा।

विज्ञापन


जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में गुरुवार को दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके तहत रेलवे इंजन भी सुबह 10.59 से 11.02 बजे तक सीटियां नहीं बजाएंगे।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों पर उस अवधि में मौजूद कर्मचारियों के साथ-साथ रेलयात्रियों से भी सुबह 11 से 11.02 बजे तक दो मिनट तक मौन रहने की अपील की गई है तथा इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर बाकायदा उद्घोषणा से सभी को स्मरण दिलाया जाएगा। सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया के अनुसार शहीद दिवस पर मौन अवधि के प्रारंभ और समाप्ति पर सायरन बजा कर विभागीय कर्मचारियों को मौन के लिए सचेत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed