फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Police's quick action in Balrava murder case, accused father-son arrested within 48 hours

Jodhpur: बालरवा हत्याकांड में पुलिस का त्वरित एक्शन, 48 घंटों में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Wed, 12 Mar 2025 12:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 12:07 PM IST
सार

दो दिन पहले बालरवा गांव में पिकअप से कुचलकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि घर के पास रास्ते के विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी।

विज्ञापन
Jodhpur: Police's quick action in Balrava murder case, accused father-son arrested within 48 hours
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के निकटवर्ती गांव बालरवा में पिकअप और कार से टक्कर मारकर हत्या के एक मामले में पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम में लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीती 9 मार्च को बालरवा गांव निवासी छत्तरसिंह की हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था। कार और पिकअप की टक्कर से घायल रविंद्र सिंह ने पर्चा बयान देते हुए बताया कि 8 मार्च की शाम को जमीन विवाद के चलते राजू सिंह और भोम सिंह ने लोहे के पाइप से हमला करने का प्रयास किया था लेकिन ऋतुराज सिंह ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। अगले दिन वह अपने पिता छत्तर सिंह व ऋतुराज के साथ घर से मथानिया थाने के लिए रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए निकले थे लेकिन बीच रास्ते में भोम सिंह, अजय पाल सिंह, महिपाल सिंह और राजू सिंह  कार और पिकअप लेकर आए और उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह और उसके पिता नीचे गिर गए। इसके बाद महिपाल सिंह ने उसके पिता छत्तर सिंह को पिकअप से कुचल दिया। दोनों घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान छत्तर सिंह की मौत हो गई, वहीं अन्य घायल रविंद्र सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमों का गठन किया गया और इन टीमों ने अलग-अलग जगह पर दबिशें देते हुए 48 घंटे में हत्या के दो फरार आरोपियों भोम सिंह और उसके बेटे महिपाल सिंह को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम में लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथानिया थाना पुलिस ने बताया कि मृतक छत्तरसिंह और आरोपियों के घर आसपास ही हैं और घर के पास से निकलने वाले रास्ते को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था, जिसे लेकर चल रही आपसी रंजिश के कारण यह घटनाक्रम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed