{"_id":"661d34f6e6a3d9f1f402ed18","slug":"jodhpur-news-young-man-took-obscene-photos-of-girl-on-the-pretext-of-giving-notes-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: युवक ने नोट्स देने के बहाने खींचे युवती के अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर पैसे और गहने हड़पे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: युवक ने नोट्स देने के बहाने खींचे युवती के अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर पैसे और गहने हड़पे, केस दर्ज
Mon, 15 Apr 2024 07:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 15 Apr 2024 07:39 PM IST
सार
आरोपी ने नोट्स देने के बहाने युवती के अशलील फोटो खींच लिए। फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। दुष्कर्म कर पैसे भी हड़प लिए।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म का प्रयास।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा थाने में एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने और पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पढ़ाई के नोट्स देने के बहाने युवती से नजदीकियां बनाई। उसके साथ फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को सारी बात बताई। इस पर पिता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
ग्रामीण के बिलाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले मजदूरी करने के लिए आरोपी रवि पुत्र प्रकाश मेघवाल निवासी हर्ष तहसील बिलाडा वाला आया था। उसने यहां कुछ दिन मजदूरी की थी। इसी दौरान उसने उसकी बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसने उसकी बेटी को पढ़ाई के लिए नोट्स देने के बहाने बात करना शुरू कर दिया। कई दिनों बाद उसकी बेटी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
साल भर पहले उनकी बेटी कपड़े सिलवाने के लिए बिलाड़ा की तरफ आ रही थी। तभी नहर पर रास्ते में आरोपी ने उसका रास्ता रोका और कहा कि तूने मेरा फोन उठाना बंद क्यों कर दिया है। उसने उसकी बेटी को डरा धमका कर कहा कि मेरे पास तेरी अश्लील तस्वीर हैं इसलिए उसका कहना नहीं मानने पर यह वायरल कर देगा।
विज्ञापन
कुछ समय बाद उसकी बेटी की उन्होंने शादी कर दी। इसके बाद भी आरोपी ने तंग करना नहीं छोड़ा। 15 मार्च को जब उसकी बेटी बिलाड़ा अपने घर पर थी। आरोपी ने फोन कर फोटो वायरल करने की धमकी दी और खुद से मिलने का दबाव बनाया। जिस पर 5 दिन बाद उसकी बेटी आई माता मंदिर के पास मिली तो आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके गलत काम करने के लिए दबाव बनाया। डराकर उसकी बेटी से सोने चांदी के आभूषण भी के लिए।
तीन अप्रैल को सुबह 8 बजे फोन कर आरोपी ने अंतिम बार मिलने को कहा। उसकी बेटी ने मना कर दिया तो उसने फोटो वायरल करने का दबाव बनाया। इस पर उसकी बेटी आरोपी से मिली तो उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शादी के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए और कहा कि घर से यदि पांच लाख लेकर नहीं आई तो फोटो इंटरनेट पर डालकर तेरी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। इसके चलते डर के बारे उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई। बाद में हिम्मत कर बेटी ने परिवार को पूरी बात बताई। इस पर पिता थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच एसआई सुमन बुंदेला कर रही है।