{"_id":"662e721bdd61f726d6038e17","slug":"jodhpur-news-two-trains-running-from-jodhpur-division-partially-canceled-till-may-1-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: किसान आंदोलन का ट्रेन संचालन पर असर, जोधपुर मंडल से चलने वाली ये ट्रेनें एक मई तक आंशिक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: किसान आंदोलन का ट्रेन संचालन पर असर, जोधपुर मंडल से चलने वाली ये ट्रेनें एक मई तक आंशिक रद्द
Sun, 28 Apr 2024 09:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 Apr 2024 09:28 PM IST
सार
ट्रेन 14888/14887, बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस एक मई तक बाड़मेर से भठिंडा रेलवे स्टेशनों के मध्य संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में किसान आंदोलन के चलते जोधपुर मंडल से चलने वाली दो ट्रेनों को एक मई तक आंशिक रद्द कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण ट्रेन 14888/14887, बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस एक मई तक बाड़मेर से भठिंडा रेलवे स्टेशनों के मध्य संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन आवागमन में 29 और 30 अप्रैल और एक मई को भठिंडा से ऋषिकेश स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन 14661/14662, बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस भी एक मई तक बाड़मेर से दिल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच संचालित की जाएगी। ट्रेन आवागमन में 29, 30 और एक मई को दिल्ली से जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन