{"_id":"66474d367b138432e30eed08","slug":"jodhpur-news-three-injured-including-teacher-in-collision-between-trucks-and-car-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: परिवहन विभाग के इशारे पर अचानक रुके ट्रक में पीछे से टकराए वाहन, तीन लोग घायल, अधिकारी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: परिवहन विभाग के इशारे पर अचानक रुके ट्रक में पीछे से टकराए वाहन, तीन लोग घायल, अधिकारी भागे
Fri, 17 May 2024 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 May 2024 05:57 PM IST
सार
हादसे के बाद ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि हादसे के बाद परिवहन विभागा को मदद के लिए आगे आना चाहिए था, लेकिन अधिकारी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर हाईवे पर खारिया मीठापुर क्षेत्र में जोडकी नाड़ी के पास एक पीछे ट्रक-कार टकरा गए। एक ट्रक में अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। अचानक हुए हादसे में परिवन विभाग की कार्रवाई भी एक वजह रही, क्योंकि ट्रक को परिवहन विभाग ने रुकवाया था। हादसे के बाद लापरवाही का परिचय देते हुए परिवहन विभाग के अधिकारी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जोडकी नाड़ी के पास परिवहन विभाग ने एक ट्रक को रुकने का इशारा किया। तभी पीछे से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। इतने में उसके पीछे से एक अन्य ट्रक आकर कार से टकरा गया। कार दोनों ट्रकों के बीच फंसने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार शिक्षक सहित तीन घायल हो गए। घायलों को तड़पता छोड़ परिवहन विभाग के अधिकारी भाग गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
शिक्षक दिनेश, पत्नी और बेटी कार में खारिया मीठापुर से निकल रहे थे। जोडकी नाड़ी के पास परिवहन विभाग के अधिकारी ने जांच के लिए एक ट्रक रुकवाया। तभी पीछे आ रही शिक्षक की कार ट्रक में घुसी गई और उसके पीछे एक ट्रक कार से टकरार गया। इससे कार के बुरी तरह पिचक गई। शिक्षक, पत्नी और बेटी कार में फंस गए और गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
आस पास के ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर भेजा गया। उधर, हादसा होते ही परिवहन विभाग के अधिकारी घबरा गए और मौके से भाग निकले। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध भी जताया।