फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Thieves stole the car from Kudi Housing Board police station area.

Jodhpur News: चोरी से पहले रेकी की, फिर कांच फोड़कर खोला लॉक, 50 मीटर तक धक्का देकर ले गए कार

Fri, 03 May 2024 06:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 May 2024 06:56 PM IST
सार

चोर ने कार के ड्राइवर साइड का कांच फोड़कर सेंट्रल लॉक खोले। घर के लोग जाग न जाएं इसलिए कार को धक्का देकर घर से करीब 50 मीटर दूर ले गए।

विज्ञापन
Jodhpur News: Thieves stole the car from Kudi Housing Board police station area.
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर शहर में वाहन चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आये दिन हो रही चोरिया लोगों का सर दर्द बन चुकी हैं। हाल में कुड़ी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र स्थित एक घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई। इससे पहले एक युवक ने बाइक पर आस-पास के मोहल्ले में रेकी की। इसके बाद एक-एक करके अपने साथियों को बुलाकर कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


चोरी करने के लिए चोरों ने कार के ड्राइवर साइड का कांच फोड़कर लॉक खोला और कार में बैठकर भाग गए। सुबह कार मालिक बाहर निकले तो कर चोरी का पता चला, जिसके बाद कार चोरी का मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


पहले रेकी, फिर की चोरी
कुड़ी हाउसिंग बोर्ड निवासी अजय शेखावत ने बताया कि उनकी स्विफ्ट डिजायर कार एक मई को घर के बाहर खड़ी की थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि देर रात तीन बजे के करीब कार चोरी हो गई। अजय ने बताया कि चोरी करने के लिए चार युवक आए थे। एक बाइक पर सवार था और दो चोर पेड़ के पास खड़े थे। सबसे पहले बाइक सवार ने रेकी की। इसके बाद एक चोर ने कार के ड्राइवर साइड का कांच फोड़कर सेंट्रल लॉक खोले। घर के लोग जाग न जाएं इसलिए कार को धक्का देकर घर से करीब 50 मीटर दूर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सौंपे सीसीटीवी फुटेज
इसके बाद कार स्टार्ट कर शताब्दी सर्किल की तरफ भाग गए। कार मलिक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। फुटेज में चोर कार को चोरी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed