{"_id":"68e3893ee9cbd99e0b0edd1b","slug":"jodhpur-news-shekhawat-calls-sms-hospital-incident-unfortunate-assures-action-against-those-responsible-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Hospital Fire: SMS हादसे पर बोले गजेंद्र शेखावत- जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है, दोषियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Hospital Fire: SMS हादसे पर बोले गजेंद्र शेखावत- जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है, दोषियों पर होगी कार्रवाई
Mon, 06 Oct 2025 02:48 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:48 PM IST
सार
एसएमएस अस्पताल में हुए दुखद हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल हादसे में काल-कवलित हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत दोषारोपण या राजनीतिक टिप्पणी करने का विषय नहीं है। अगर कहीं व्यक्ति का दोष है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। अगर कहीं तकनीकी खामी है तो भविष्य में ऐसा न हो, इस दिशा में भी काम करेंगे।
जोधपुर में सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, निश्चित रूप से ऐसे विषय की जांच सरकार के स्तर पर होगी। क्या कारण था? क्यों आग लगी? मैं अभी उससे पर टिप्पणी करूं तो बहुत जल्दी होगी। अभी तो हम सब लोगों को प्रार्थना करनी चाहिए कि जो लोग पीड़ित हैं, उनको स्वास्थ्य लाभ मिले। कैसे उन्हें बचा सकते हैं?
ये भी पढ़ें: Jaipur Hospital Fire: SMS अस्पताल अग्निकांड के बाद मरीजों के परिजन भड़के, लापरवाही-सुरक्षा उपाय की कमी के आरोप
विज्ञापन
निश्चित रूप से एक प्रक्रिया के तहत जांच भी होगी। अगर कहीं व्यक्ति का दोष है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। अगर कहीं तकनीकी खामी है तो भविष्य में ऐसा न हो, इस दिशा में भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें आत्ममंथन और समीक्षा करनी चाहिए। जो कुछ हुआ है, वो दुःखद है, अस्वीकार्य है। जो कुछ हुआ है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने प्रिंसिपल, जोधपुर मेडिकल कॉलेज से रात और सुबह बात की। कलेक्टर से बात की। उनको और उनकी टीम को निर्देश दिया है कि अपने अस्पतालों में, सरकार के सभी ऑफिसों में तुरंत फायर सेफ्टी ऑडिट हो। आने वाले समय में एक प्रोटोकॉल बने, जिससे एक निश्चित अंतराल में फायर सेफ्टी ऑडिट होते रहें। इस व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहिए।