{"_id":"6645ead5bd18fba4240b0f3e","slug":"jodhpur-news-seized-car-caught-fire-outside-the-police-station-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: थाने के बाहर जब्त कार में लगी आग, बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: थाने के बाहर जब्त कार में लगी आग, बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से हुआ हादसा
Thu, 16 May 2024 04:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 16 May 2024 04:46 PM IST
सार
थाने में खड़ी जब्तशुदा कार में लगी आग। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया ऊपर से निकल रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
कार में लगी आग को बुझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने के बाहर आज सुबह एक जब्तसुदा पड़ी कार में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते कार में लगी आग से वह बुरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। हालांकि कार पहले से ही भंगार स्थिति में वहां रखी हुई थी। बाद में दमकल की गाड़ी वहां पहुंची और आग को काबू पाया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया ऊपर से निकल रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
चौहाबो थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि सुबह थाने के बाहर जब्तसुदा एक कार में आग लगी थी। बाद में दमकल की गाड़ी वहां पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया गया। कार काफी समय से जब्तसुदा होने से पड़ी थी और उसके अंदर की एसेसरिज भी लगभग खत्म हो चुकी थी। थानाधिकारी दवे ने बताया कि ऊपर से विद्युत लाइन निकल रही है, जिसमें संभवत शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से यह आग लग गई।
विज्ञापन