{"_id":"68235618c80d01a5ac0a8b46","slug":"jodhpur-news-ruckus-over-toll-tax-at-toll-naka-youths-opened-fire-entire-incident-was-captured-in-cctv-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: टोल नाके पर टोल टैक्स को लेकर हुआ बवाल, युवकों ने कर दी फायरिंग; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: टोल नाके पर टोल टैक्स को लेकर हुआ बवाल, युवकों ने कर दी फायरिंग; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Tue, 13 May 2025 07:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 13 May 2025 07:54 PM IST
सार
Jodhpur News: पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फायरिंग की घटना से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार युवकों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर शहर के करवड़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद ने तब हिंसक रूप ले लिया जब कार सवार युवकों ने बहस के बाद हवाई फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Indo-Pak Tension: बॉर्डर पर तनाव के बाद बाड़मेर में परिस्थितियां सामान्य, दो दिनों में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं
विज्ञापन
टोल से बचने की कोशिश बनी झगड़े की वजह
जानकारी के मुताबिक, यह घटना रिंग रोड स्थित करवड़ टोल नाके पर हुई, जहां एक कार आकर रुकी। कार में सवार युवक खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए टोल देने से मना करने लगे। टोल कर्मियों ने जब उनसे पहचान पत्र या आधार कार्ड दिखाने को कहा, तो मामला बढ़ गया। युवकों ने पहले कार आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन टोल कर्मियों द्वारा बैरिकेड लगाने पर वे गाड़ी से उतरकर भिड़ गए।
विज्ञापन
पिस्तौल निकाल कर की हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप
विवाद के दौरान ही एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और टोल कर्मचारियों के अनुसार उसने हवा में गोली चलाई। गोली चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। फायरिंग के बाद युवक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज से होगी पहचान
घटना की जानकारी मिलते ही करवड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज जुटाए हैं, जिनमें फायरिंग और युवक साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कार के नंबरों के आधार पर भी जांच तेज कर दी है और युवकों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Jaipur: SMS स्टेडियम को फिर बम से उड़ाने की धमकी, IPL मुकाबलों से पहले मचा हड़कंप; रेप पीड़िता का एंगल कैसा?
थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फायरिंग की घटना से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार युवकों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।