{"_id":"66190f1a4bfcde2b7302dabe","slug":"jodhpur-news-resident-doctors-go-on-strike-for-two-hours-in-jodhpur-medical-college-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: खुले में प्रसव कराने का मामला; दो घंटे रेजिडेंट डॉक्टरों ने की हड़ताल, हॉस्पिटल की सेवाएं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: खुले में प्रसव कराने का मामला; दो घंटे रेजिडेंट डॉक्टरों ने की हड़ताल, हॉस्पिटल की सेवाएं बाधित
Fri, 12 Apr 2024 04:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 12 Apr 2024 04:08 PM IST
सार
जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल में महिला का खुले में प्रसव करवाने के प्रकरण को रेजिडेंट डॉक्टरों को दोषी बनाने के विरोध में जयपुर में चल रही हड़ताल के बाद शुक्रवार को जोधपुर में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
जोधपुर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर में शुक्रवार को रेजिडेंट डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते कुछ समय के लिए हॉस्पिटल की सेवाएं भी बाधित रहीं। डॉक्टर जयपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों के समथन में उतरे हुए थे। मामाल था जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल में कुछ दिन पहले एक महिला का खुले में प्रसव कराने का। इस प्रकरण में रेजिडेंट डॉक्टरों को दोषी ठहराया गया था। इसके बाद से ही जयपुर में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
जोधपुर में भी रेजिडेंट डॉक्टर सुबह 8 से 10 बजे तक विरोध के समर्थन में रहे। सरकार का विरोध जताते हुए फैसला वापस लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों पर लगाए आरोपों को वापस लेने की मांग की है। इससे कुछ समय के लिए हॉस्पिटल की सेवाएं भी बाधित रहीं। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन
जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल में कुछ दिन पहले एक महिला का खुले में प्रसव करवाया गया था। इसका मुद्दा सुर्खियों में आने के बाद सरकार ने जांच में पांच रेजिडेंट डॉक्टर को दोषी माना था। इस पर जयपुर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध जताया था और पिछले 6 दिनों से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन