{"_id":"6672a8b2ffefd93027087978","slug":"jodhpur-news-prize-smuggler-was-dodging-the-police-for-two-years-dst-team-caught-him-in-disguise-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी तस्कर, डीएसटी टीम ने भेष बदलकर धरदबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी तस्कर, डीएसटी टीम ने भेष बदलकर धरदबोचा
Wed, 19 Jun 2024 03:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:15 PM IST
सार
जिले की डीएसटी टीम ने पुलिस टीम के साथ मिलकर दो साल से फरार चल रहे इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए श्रद्धालु और मजदूर बनकर आरोपी की रैकी की और फिर उसे चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो साल से फरार चल रहे आरोपी तस्कर को डीएसटी टीम ने चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। डीएसटी टीम ने पहले श्रद्धालु और मजदूर का भेष धरकर आरोपी की रैकी की और उसके बाद जब आरोपी कैलाश खेत से अपने घर पर खाना खाने के लिए आ रहा था। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया- 19 जून 2022 को बिलाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद किया था। मामले में कैलाश पुत्र प्रथूराम जाट फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी पिछले दो साल से पुलिस को चकमा देकर फरार था, उसे पकड़ने के लिए जिला विशेष टीम के सदस्यों ने गांव में मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालु बनकर और खेतों में मजदूर बनकर रैकी की और अब जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन