{"_id":"67cd907438a5541c8b0dae92","slug":"jodhpur-news-police-arrested-the-prize-opium-smuggler-who-was-absconding-for-six-years-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: गायों की खरीदार बनकर पहुंची पुलिस, छह साल से फरार इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: गायों की खरीदार बनकर पहुंची पुलिस, छह साल से फरार इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार
Sun, 09 Mar 2025 06:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 09 Mar 2025 06:28 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी का पता लगाया, जो गोपालक बनकर छिपा हुआ था। टीम ने गायों की खरीददार बनकर आरोपी तक पहुंच बनाई और फोन-पे से भुगतान के बहाने उसके संपर्क सूत्रों का पता लगाया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की टीम ने मादक पदार्थों के एक बड़े आपूर्तिकर्ता को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीमों ने नीमच जिले के मेरियाखेड़ी गांव निवासी मदन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने वर्ष 2019 में पचपदरा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अफीम और डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में आरोपी मदन फरार चल रहा था। जोधपुर रेंज पुलिस ने इस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। रेंज पुलिस ने ऑपरेशन डेनिम चलाकर आरोपी की कुंडली खंगाली तो पता चला कि आरोपी पशु चरवाहा बनकर रह रहा है।
विज्ञापन
पुलिस टीम गोपालक बनी और नीमच में आरोपी की तलाश शुरू की। चरवाहा बनी पुलिस की टीमों को पता चला कि मदन सिंह बड़ा गोपालक है और उसकी गाये भी अच्छी हैं। पुलिस की टीमें आरोपी के घर पहुंची और गायों की खरीद के लिए बातचीत की आखिरकार फोन-पे से भुगतान के बहाने रेबारी के मोबाइल नंबर प्राप्त कर साइक्लोनर टीम आरोपी तक पहुंची। आरोपी एक रेबारी के यहां खेती और गाय चराने का काम करता था। कभी कभार घर पर उसी के नंबर से बात किया करता था। मारवाड़ में बेटियों का रिश्ता देखने के दौरान अच्छी जान पहचान हो गई और तस्करों से संपर्क कर बैठा। मदन सिंह मेवाड़ में अफीम खेती करने वालों से अवैध अफीम डोडा पोस्ट बेचने की बात करवाता था और पैसा कमाता था।
विज्ञापन
मारवाड़ में थी रिश्तेदारी, जिसके चलते बना तस्कर
आरोपी मदन सिंह के भाई का ससुराल स्वयं का ससुराल अपनी बेटियों का ससुराल सहित सभी रिश्तेदारियां मारवाड़ में होने के चलते तस्करों से जान पहचान आसानी से हो गई। मध्य प्रदेश में अफीम की खेती करने वालों से बात करवा कर उसने अपना गोरख धंधा चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन