फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Miscreants are no longer in trouble, policemen from Anti Romeo Squad will keep a close watch

Jodhpur News: छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं, पुलिस का एंटी रोमियो स्क्वाड रखेगा पूरी नजर

Sun, 05 May 2024 09:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 05 May 2024 09:33 AM IST
सार

लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर लगाम कसने के लिए शहर में एंटी रोमियो स्क्वाड वाहनों में तैनात पुलिसकर्मी निरंतर गश्त करते हुए इन पर नजर रखेंगे और शिकायत मिलने पर हाथों-हाथ कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Jodhpur News: Miscreants are no longer in trouble, policemen from Anti Romeo Squad will keep a close watch
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में बालिकाओं व महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों और असामाजिक तत्वों पर अब एंटी रोमियो स्क्वायड वाहनों में तैनात पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। ये वाहन प्रतिदिन दो पारियों में गश्त करेंगे और शिकायत मिलते ही हाथों-हाथ कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन


एंटी रोमियो स्क्वायड (महिला हेल्पलाइन नंबर 1090) पुलिस वाहन चिन्हित स्थानों पर रोजाना निरंतर गश्त करते हुए निगरानी रखेंगे। खासतौर से ये वाहन सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेज, बाजार, धार्मिक स्थल, मॉल, पार्क, बसों या अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी, चेन स्नैचिंग या अन्य अप्रिय घटनाओं पर निगरानी रखकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे। साथ ही हेल्प लाइन नंबर 1090 से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन


मनचलों या असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान की जा रही महिला या बालिका की सुविधा का ध्यान रखते हुए पुलिस ने महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 के साथ ही व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530440800 और 100 व 112 नंबर पर भी शिकायत के लिए उपलब्ध करवाए हैं। अब शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला या बालिका को थाना या कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है, उन्हें बस महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 या फिर व्हॉट्सएप हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत बतानी होगी। शिकायत करने वाले की पहचान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed