फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Minister Jogaram Patel gave clarification on stopping the transfer orders

Jodhpur: कैबिनेट मंत्री जोगाराम बोले- यूटर्न को गलत अर्थों में परिभाषित किया गया, बताया क्यों वापस लिया आदेश

Thu, 17 Oct 2024 04:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 17 Oct 2024 04:30 PM IST
सार

राजस्थान सरकार के कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में नगर पालिकाओं में सदस्य नियुक्तियों और अध्यापकों के तबादले के आदेशों को रोकने पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि आदेशों में त्रुटि के कारण रोक लगाई गई और इसे यू-टर्न कहना उचित नहीं है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Minister Jogaram Patel gave clarification on stopping the transfer orders
कानून मंत्री जोगाराम पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के कानून मंत्री जोगाराम पटेल गुरुवार को जोधपुर दौरे पर रहे। जोधपुर दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया से बात की। सरकार ने अपने ही आदेश को कुछ घंटों में रोकने पर यू-टर्न जैसे सवालों पर उन्होंने कहा कि यू-टर्न को कुछ गलत अर्थों में परिभाषित किया गया है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा जहां तक नगर पालिकाओं में सेवन सदस्य की नियुक्ति का प्रश्न था। नियुक्ति हुई थी आदेश निकाले थे, परंतु उसमें एक त्रुटि हो गई थी। त्रुटि की जानकारी मिली तो उस आदेश को तुरंत रोक रोकना यू-टर्न नहीं होता है। वहीं, अध्यापकों के तबादले होने के बाद आदेश को रोकने का प्रश्न है, क्योंकि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता और पदाधिकारी को महत्व दिया जाता है। ट्रांसफर के उपरांत हमारे जनप्रतिनिधि और हमारे नेता ने एक आपत्ति की और कहा कि यह थोड़ा ठीक नहीं है तो उसे बात को महत्व दिया गया। आधार दिया गया और मान दिया गया। उस ट्रांसफर लिस्ट को कुछ दिनों के लिए रोका गया है। हम विधिवत इस सूची को जारी करेंगे। इसे यू-टर्न  की परिभाषा देना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


वहीं अपने ही सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के यू-टर्न वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जीवन में कभी-कभी यू-टर्न लेना चाहिए। इसे तबादला सूची से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। किरोड़ी लाल मीणा ने किस संदर्भ में कहा यह मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शिक्षा मंत्री पर दिए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को सुर्खियों में रहने की आदत है। सुर्खियों का बयान कोई महत्व नहीं रखता। ऐसे बयानों को कोई महत्व नहीं देता। ना ही समर्थन करता है। चाहे पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष हो या फिर पूर्व के मुख्यमंत्री। इन सबकी सुर्खियों में रहने की आदत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed