फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Minister Gajendra Singh Shekhawat burnt the arrogant Ravana by shooting an arrow

Jodhpur News: अहंकारी रावण का हुआ दहन, मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीर चलाकर दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

Sat, 12 Oct 2024 07:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

असत्य की सत्य पर जीत के प्रतीक का पर्व दशहरा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जोधपुर में भी यह पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीर चलाकर दहन किया रावण का पुतला।

विज्ञापन
Jodhpur News: Minister Gajendra Singh Shekhawat burnt the arrogant Ravana by shooting an arrow
रावण के पुतले को अग्नि देते मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व आज जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में रावण दहन के साथ ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीर चला कर रावण का वध किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नरेश गजसिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज विजयदशमी का पर्व है। विजयदशमी का यह पर्व महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि आज के दिन मां दुर्गा ने 9 दिन लंबे युद्ध के बाद मां दुर्गा ने अंतत भस्मासुर का वध किया था। यह पाप पर पुण्य की विजय का पर्व है। लगातार चल युद्ध के बाद भगवान श्री राम ने अहंकारी रूपी रावण का वध करके असत्य पर सत्य की विजय कर धर्म का राज्य स्थापित किया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस नवरात्रि के 9 दिन के उत्सव के बाद और साधना के बाद विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। रावण को आज की प्रासांगिकता में देखे तो काम, क्रोध, मद, लोभ, अहंकार और इसके अतिरिक्त चोरी ये 10 उसके प्रतीक हैं। 


आज नगर निगम जोधपुर की ओर से ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मैं सभी जोधपुर वासियों को विजयदशमी की हृदय पूर्वक शुभकामनाएं देते हूं और अबकी बार का विजयदशमी का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण क्योंकि राम का अयोध्या में प्रतिष्ठित महल में पधारने के बाद विजयदशमी का उत्सव हो रहा है। पूरा भारत आज खुशी से सरोबार हो रहा है और आने वाले 15 दिनों बाद जब दीपावली पूरा देश मनाएगा। मैं सभी मारवाड़ वासियों को दीपावली की हृदय पूर्वक शुभकामनाएं देता हूं। 

दिवाली के दीपक जीवन में नई रोशनी लेकर आए। नए उजाले को लेकर आए और उसे उजाले के साथ में मां सरस्वती और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद सभी मारवाड़ वासियों को प्राप्त हो। अधर्म पर धर्म की इस विजय पर मैं सभी को हृदय पूर्वक शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed