फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Laborer injured after getting buried under debris of balcony of house

Jodhpur News: मरम्मत करते समय गिरी मकान की बालकनी, मलबे में दबने से मजदूर घायल, साथियों ने अस्पताल पहुंचाया

Tue, 07 May 2024 08:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 May 2024 08:00 PM IST
सार

शाम को पांच बजे के करीब अचानक से मकान की बालकनी नीचे आ गिरी। बालकनी के नीचे ही भदवासियां निवासी अमर सिंह नाम का मजदूर काम कर रहा था।
 

विज्ञापन
Jodhpur News: Laborer injured after getting buried under debris of balcony of house
मकान की गिरी बालकनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र के पांचवीं रोड इलाके के एक मकान की मरम्मत दौरान बालकनी गिरने से एक मजदूर गंभीर घायल हो गया है। मरम्मत के समय मजदूर बालकनी के नीचे ही काम कर रहा था। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और घायल मजदूर को उसके साथी एमडीएम हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। सूचना के बाद पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची।
विज्ञापन


अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र के पांचवीं रोड इलाके के एक मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। शाम को पांच बजे के करीब अचानक से मकान की बालकनी नीचे आ गिरी। बालकनी के नीचे ही भदवासियां निवासी अमर सिंह नाम का मजदूर काम कर रहा था। मलबे में दबने से अमर सिंह को काफी गंभीर चोट आई हैं। उसे तुरंत मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। वहां उपचार के दौरान उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed