फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat made a verbal attack on Congress's Nyay Yatra.

Jodhpur: पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा के आरोपों पर बोले जलशक्ति मंत्री, स्पष्ट हो गए न्याय यात्रा के षड्यंत्र

Tue, 07 May 2024 08:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 May 2024 08:22 PM IST
सार

मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राधिका खेड़ा के बयानों से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि न्याय यात्रा में किस तरह से महिलाओं की इज्जत को तार-तार किया जाता था। किस तरह वहां पर शराब पार्टियां होती थीं।

विज्ञापन
Jodhpur News: Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat made a verbal attack on Congress's Nyay Yatra.
फलोदी में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा के पार्टी पर लगाए गए आरोपों पर शेखावत ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे उजागर हुआ है।

विज्ञापन


मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में शेखावत ने कहा कि कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा अनेक बार उद्घाटित हो चुका है। राधिका खेड़ा के बयानों से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि न्याय यात्रा में किस तरह के षड्यंत्र होते थे। किस तरह से महिलाओं की इज्जत को वहां तार-तार किया जाता था। किस तरह वहां पर शराब पार्टियां होती थीं। उन्होंने कहा कि यह सबके सामने है। उन्हीं की पार्टी से आए नेताओं ने इसे स्पष्ट किया है। 
विज्ञापन


शेखावत ने सोमवार रात्रि फलोदी में विश्राम किया। वो बैंगटी हड़बूजी में देवी सिंह बैंगटी के यहां रुके। प्रातःकालीन भ्रमण के बाद कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों मुलाकात की। उन्होंने अश्व को गुड़ और चारा खिलाकर दिन की शुरुआत की। शेखावत ने मुख्य धाम बैंगटी हड़बूजी जाकर लोक देवता श्री हड़बूजी सांखला के निज मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। ज्योत के दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत ने बारु में लोकप्रिय राजनेता व वयोवृद्ध समाजसेवी पूर्व प्रधान आनंद सिंह भाटी को शोकसभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, भाजपा देहात दक्षिण अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, देवी सिंह बैंगटी सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed