{"_id":"662de95342af6ab4eb0b29ba","slug":"jodhpur-news-had-come-from-up-and-stayed-in-the-hotel-with-her-friends-died-due-to-deteriorating-health-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: उप्र से आकर होटल में सहेलियों के साथ रुकी थी, तबीयत बिगड़ने से इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: उप्र से आकर होटल में सहेलियों के साथ रुकी थी, तबीयत बिगड़ने से इलाज के दौरान हुई मौत
Sun, 28 Apr 2024 11:45 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:45 AM IST
सार
उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से दो सहेलियों के साथ जोधपुर आई युवती की शहर के एक होटल में संदिग्ध हालत में तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती की दोनों सहेलियों को भी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
कल रात जोधपुर रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में रुकी 24 वर्षीय युवती और उसकी दोनों सहेलियों को संदिग्ध हालत में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। दोनों ही सहेलियों का भी महात्मा गांधी हॉस्पिटल में उपचार करवाया गया था। युवती की मौत की सूचना उदयमंदिर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को मोर्चरी में रखवाकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
उदयमंदिर थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश में प्रतापगढ़ निवासी 24 साल की एक युवती और उसकी दो अन्य सहेलियों ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास होटल में एक कमरा लिया था। देर रात एक युवती की तबीयत खराब हो गई। उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के साथ रुकी दो अन्य युवतियों की भी तबीयत खराब हुई थी, लेकिन उपचार के बाद दोनों स्वस्थ बताई गई हैं। तीनों युवतियां जोधपुर क्यों आई थीं और होटल में ठहरने का क्या कारण था, यह अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मृतका की मौत पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता लग पाएगा।
विज्ञापन