{"_id":"691611195b0d0ae9f40503f1","slug":"jodhpur-news-gst-intelligence-team-attacked-transporter-flees-with-cpu-rams-government-vehicle-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: जीएसटी इंटेलिजेंस टीम पर हमला, ट्रांसपोर्टर CPU लेकर फरार, सरकारी गाड़ी को भी मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: जीएसटी इंटेलिजेंस टीम पर हमला, ट्रांसपोर्टर CPU लेकर फरार, सरकारी गाड़ी को भी मारी टक्कर
Thu, 13 Nov 2025 10:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:42 PM IST
सार
फर्जी बिल्टी और बोगस बिलिंग के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी कर रही ट्रांसपोर्ट कंपनी पर कार्रवाई करने पहुंची जीएसटी टीम पर आरोपियों हमला कर दिया और टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
DGGI की टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर में आज सुबह जीएसटी चोरी के एक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करने बासनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-II स्थित बिश्नोई रोड लाइंस के ऑफिस पहुंची डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम पर हमला हो गया। जयपुर से आई टीम ने जैसे ही जांच शुरू की, ट्रांसपोर्टर और उसके स्टाफ ने न सिर्फ टीम के साथ धक्का-मुक्की की बल्कि दो कंप्यूटर सीपीयू छीनकर भाग निकले। भागते समय आरोपियों ने ट्रक से टीम की सरकारी कार को भी टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बासनी थाना प्रभारी नितिन दवे के अनुसार सुबह करीब सवा सात बजे जब जीएसटी टीम मौके पर पहुंची तो ऑफिस पर ताला लगा हुआ था। टीम बाहर ही इंतजार कर रही थी तभी सुनील बिश्नोई नाम का व्यक्ति आया और ताला खोलकर सीधे सीपीयू निकालने लगा। जब टीम ने उसे रोका तो ट्रांसपोर्टर पुखराज खावा और उसके स्टाफ ने हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने एक सीपीयू कार में रखकर भगा दिया और दूसरा सीपीयू ट्रक में रखकर फरार हो गए। इसी दौरान ट्रक चालक ने टीम की गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक फरार किए गए सीपीयू में जीएसटी चोरी से जुड़े कई अहम डाटा होने की आशंका है। DGGI को जानकारी मिली थी कि कुछ ट्रांसपोर्ट कंपनियां फर्जी बिल्टी और बोगस बिलिंग के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी कर रही हैं। इसी नेटवर्क की जांच के दौरान बिश्नोई रोड लाइंस पर छापा डाला गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला- कहा, ‘नकारा और निकम्मी सरकार’ से परेशान किसान
घटना की सूचना पर बासनी पुलिस मौके पर पहुंची और DGGI अधिकारियों से पूछताछ की। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक, कार के नंबर और अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस और DGGI की संयुक्त जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी और उससे जुड़े अन्य व्यवसायों ने किस स्तर पर फर्जी बिलिंग के जरिए टैक्स चोरी की। अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर में चल रहे बोगस बिलिंग नेटवर्क पर यह कार्रवाई सरकार के राजस्व नुकसान को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।