फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Gajendra Singh Shekhawat verbally attacked Rahul Gandhi

Jodhpur News: शेखावत बोले- उनको पता है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली, फिर भी जनता के सामने छोड़ते हैं शिगूफे

Mon, 15 Apr 2024 10:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 15 Apr 2024 10:25 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चर्चा करते हुए राहुल गांधी पर जुबानी हमला भी किया। उन्होंने कहा कि वादे करना और वादों को निभाना दोनों में फर्क है। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Gajendra Singh Shekhawat verbally attacked Rahul Gandhi
संकल्प पत्र दिखाते गजेंद्र सिंह शेखावत व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि जब उनको पता है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली, तब भी वो जनता के सामने शिगूफे छोड़ते हैं। पार्टी के संकल्प पत्र पर शेखावत ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वो सारे कदम उठाए जाएंगे, जिससे देश का कोई क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए।

विज्ञापन


मीडिया सेंटर में सोमवार को केंद्रीय मंत्री शेखावत ने भाजपा के संकल्प पत्र पर विस्तार से चर्चा की। राहुल गांधी के कॉन्ट्रेक्ट की नौकरियां खत्म करने के वादे से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि तीन महीने पहले तक पांच साल उनकी प्रदेश में सरकार थी। राजस्थान में कितने कर्मचारी ठेके पर काम कर रहे हैं, उनमें से कितनों को उन्होंने समाप्त कर दिया। एक बार इस विषय में उन्हें बोलना चाहिए। 
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि अपनी सरकारों के समय में उन्हें यह सब चीजें याद नहीं आतीं। जब उन्हें पता है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली, तब भी वो इस तरह के शिगूफे जनता के सामने छोड़ते हैं। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, सूरसागर विधायक श्री देवेन्द्र जोशी, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह विश्नोई मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने जोधपुर में देखा है। कई जगह बोर्डों पर लिखा है, वादे नहीं, विकास करेंगे। वो बताएं कि राजस्थान में सरकार में आने के लिए जो वादे किए थे, उनमें से कितने वादे पूरे किए थे। वादे करना और वादों को निभाना, दोनों में बहुत फर्क है। हमने वादा नहीं किया था कि हम शौचालय बनाएंगे, गरीब का घर बनाएंगे, पीने का पानी उपलब्ध कराएंगे, बैंक का खाता खोलेंगे, जो कुछ हमने कहा है, उसके आगे हम क्या करेंगे, इस दिशा में सोचकर भाजपा काम करती है, जबकि विपक्षी पार्टियां केवल वादे कर सत्ता में आकर उन्हें भूल जाती हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के एक बयान से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि जो लोग नैतिकता के आधार पर राम को मानने की बात करते हैं, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में यह लिखकर दिया कि राम काल्पनिक हैं। शेखावत ने कहा कि हम भारत के लोग राम को आस्था का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सिद्धि का विषय मानते हैं। राम हमारे लिए आस्था का नहीं, बल्कि विश्वास का मानबिंदु हैं, लेकिन ये नैतिकता के आधार पर राम को मानने की बात करने वाले लोगों ने जनता को दबाव में आकर सफारी सूट पर जनेऊ बाहर कर रामभक्त होने का प्रदर्शन किया।

न्यू गवर्निंग फार्मूले पर काम किया
संकल्प पत्र पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी जी की सरकार ने अपना हर पल देश की मजबूती के लिए समर्पित किया है। आज हर मोर्चे पर देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने न्यू गवर्निंग फार्मूले पर काम किया, जिसके तहत हर योजना का लाभ 100 प्रतिशत पात्र लोगों को मिल रहा है। यही वजह है कि सरकार को गरीबी और गरीबों के बीच की लड़ाई में जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वो सारे कदम उठाए जाएंगे, जिससे देश का कोई भी क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए। सबका साथ, सबका विकास के फार्मूले पर आगे बढ़ते हुए भारत को औद्योगिक, तकनीकी, स्पेस, कृषि से लेकर सभी क्षेत्रों में मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। देश में लगातार एक्सप्रेस-वे का विस्तार किया जाएगा और वर्तमान एक्सप्रेस-वे को 15 हजार किलोमीटर तक विस्तारित किया जाएगा।   

घोषणाओं के परे जाकर किए काम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार चाहे देश के किसी भी प्रदेश में बनी हो या फिर देश में बनी हो, हमारी सरकारों ने संकल्प-पत्र में की गई घोषणाओं से परे जाकर काम किया है। इस बार भी घोषित किए गए संकल्प–पत्र को एक विजन डॉक्यूमेंट के रूप में जारी किया गया है, अगर देश की जरूरत होगी तो इस संकल्प-पत्र से परे जाकर भी काम किया जाएगा।  

तीन करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे
शेखावत ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। सरकार ने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसे पूरा किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मार्केट से और अधिक रिस्पांस मिले, इसके लिए वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडेक्ट के साथ ही वन शहर और वन प्रोडेक्ट को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे महिलाओं का मार्केट से और अधिक रिस्पांस मिल सके। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।


पेपरलीक के मामलों पर लगाएंगे रोक
केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए पेपरलीक मामले को लेकर भी भाजपा सरकार के विजन को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पेपरलीक के मामलों को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पेपरलीक के कानून को पूरी शक्ति के साथ लागू किया जाएगा और सरकारी रिक्तियों को भरने में पूरी तरह से पारदर्शिता दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed