{"_id":"6677f627314f873c2a0d281e","slug":"jodhpur-news-fir-against-65-people-after-communal-violence-tons-of-stones-seized-from-roofs-of-houses-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: सांप्रदायिक हिंसा के बाद घर की छतों से दो ट्रॉली भरकर पत्थर जब्त, 65 लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: सांप्रदायिक हिंसा के बाद घर की छतों से दो ट्रॉली भरकर पत्थर जब्त, 65 लोगों के खिलाफ एफआईआर
Sun, 23 Jun 2024 03:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:56 PM IST
सार
जोधपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चलाकर घर की छतों पर से टनों पत्थर जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में 65 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से कइयों को गिरफ्तार लिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 65 लोगों के खिलाफ FIR की है, इनमें से कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंसा के बाद रविवार को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें मकानों की छतों से टनों पत्थर जब्त किए। गिरफ्तारी के विरोध में कई महिलाएं थाने पहुंच गईं।
विज्ञापन
जोधपुर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद माहौल अभी तक शांत नहीं हुआ है। पुलिस ने रविवार को हिंसाग्रस्त इलाकों की छतों पर ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चलाया। इसमें छतों पर टनों पत्थर जब्त किए गए। पुलिस ने मामले में 65 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। गौरतलब है कि जोधपुर के सूरसागर इलाके में शुक्रवार देर रात ईदगाह का रास्ता हिंदू मोहल्ले की तरफ खोले जाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद यहां घरों पर पथराव किया गया, जिसमें कई लोग घायल भी हुए। पथराव में कई गाड़ियां भी टूट गईं और एक दुकान को भी आग के हवाले कर दिया गया, इसके बाद पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
एडीसीपी पश्चिम निशांत भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार की रात हुई जबरजस्त पत्थरबाजी में पुलिस के दो अधिकारी घायल हो गए, वहीं पत्थर लगने से एक महिला की आंख की रोशनी चली गई। इसके बाद पुलिस ने मकानों का तलाशी अभियान चलाया था, जिसमें दो ट्रॉली पत्थर बरामद हुए।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंची महिलाएं
हिंसा के बाद पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी के विरोध में बहुत सी महिलाएं थाने पहुंच गईं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें धारा 144 का हवाला देते हुए मौके से हटने के लिए कहा तो महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत लोगों को गिरफ्तार किया है।