फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Divya accuses SP of illegal mining and giving protection to land mafia

Jodhpur News: दिव्या ने एसपी पर लगाए अवैध खनन और भूमाफिया को संरक्षण देने के आरोप, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Tue, 14 May 2024 08:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 14 May 2024 08:43 PM IST
सार

दिव्या ने क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम का हवाला देते हुए लिखा कि गिरफ्तार व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न किया जाए, लेकिन पुलिस वाहवाही बटोरने के चक्कर में और कभी किसी से बदला लेने के चक्कर में या राजनीतिक दबाव में पुलिस पब्लिक शेमिंग कर अपना खुद का समानांतरण कर रही है। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Divya accuses SP of illegal mining and giving protection to land mafia
पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव पर ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने अवैध खनन और भूमाफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दिव्या ने सोशल मीडिया एक्स पर एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि आजकल पिक्चर देखकर सुपर कॉप या सिंघम बनने की होड़ लगी हुई है। सोशल मीडिया में पुलिस अधिकारी हीरो बनने के चक्कर में पब्लिक शेमिंग और पब्लिक ह्यूमैनिटेशन के अनेक हथकंडे अपनाते हैं, जबकि आम जनता या पीड़ित को ये जानकारी ही नहीं होती कि पुलिस कस्टडी में बने वीडियो में जुर्म कबूल करवा वायरल करवाना, सिर मूंछ दाढ़ी मुंडवाना और जुलूस निकलवाना पूरी तरह से गैरकानूनी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत पांच मई को जोधपुर के ओसियां थाना क्षेत्र में सिरमंडी टोल पर मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी के माफी मांगने के वायरल वीडियो को लेकर ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीण एसपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशों पर ही थाने में ही गिरफ्तार होने वाले अपराधियों के वीडियो वायरल किए जाते हैं। इसमें पैर तोड़ना, पैर पर गोली मारना, उनके निर्देश से ही एक फर्जी एनकाउंटर भी हुआ जो अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर बायतु के ओमाराम जाट का किया था। 

उन्होंने एक्स पर लिखा कि क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में लिखा है कि गिरफ्तार व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न किया जाए, लेकिन पुलिस वाहवाही बटोरने के चक्कर में और कभी किसी से बदला लेने के चक्कर में या राजनीतिक दबाव में पुलिस पब्लिक शेमिंग कर अपना खुद का समानांतरण कर रही है। इसे पूरी तरह से रोका जाना चाहिए, क्योंकि इसका व्यक्ति पर घातक मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है जो आत्महत्या का कारण बन सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत पुलिस अधिकारी एक्शन लेना चाहिए। 

दिव्या ने लिखा कि हम अपराधी और आपराधिक गतिविधियों के सख्त खिलाफ है, लेकिन न्याय प्रणाली को धता बताकर नहीं। पुलिस को पब्लिक शेमिंग का अधिकार नहीं है। अब जो मन में आए पुलिस उस अभियुक्त के साथ पुलिस कस्टडी में करने करने लग गई है। एसपी अपनी खुद की खुंदक निकालने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। वह इसे ट्रेंड की तरह चला रहे हैं, क्यों किसी ने इस गौरव उल्लंघन का विरोध नहीं किया या तो उन्होंने इसे अपना राइट समझ लिया। 

एसपी अगर इसे इतना सही मानते तो डीजी से सर्कुलर जारी करवाइए कि ये अधिकार पुलिस को दिया जाता है कि वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार कर सकती है। दिव्या ने कहा कि जोधपुर के किसी भी थाने में यदि एसपी के निर्देश पर गिरफ्तार व्यक्ति के साथ अधिकार का उल्लंघन किया तो हम घेराव करेंगे। ऐसा नहीं होने देंगे।


थानेदार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बनाया वीडियो
दिव्या ने लिखा कि खेड़ापा थाने में आरोपी के वीडियो वायरल होने पर उन्होंने थानेदार को फोन कर पूछा तो थानेदार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बनाया है। एडिशनल एसपी को फोन किया तो वह कह रहे हैं कि मुझे पता नहीं, पता करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने थाने में सिर मुंडवाने के लिए नाई को बुला लिया। मुझे जैसे ही पता चला मैने आईजी जोधपुर रेंज को फोन किया। उन्होने कहा कि यह बिल्कुल गैरकानूनी है और आश्वस्त किया कि वह ये नहीं होने देंगे। उन्होंने तुरंत निर्देशित किया, जिसके कारण सिर मुंडवाने की घटना को रोक पाए, लेकिन नाई ने तब तक दाढ़ी बना दी।

ड्रग फैक्ट्री को लेकर लगाए आरोप
ओसियां में ड्रग फैक्ट्री पकड़े जाने को लेकर जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पर सवाल खड़े किए। कहा कि यह जोधपुर ग्रामीण पुलिस की विफलता को दर्शाता है। इतने बड़े स्तर के ऑपरेशन के लिए पुलिस अधीक्षक की सहमति चाहिए होती है, इसके लिए थाने से एसपी को सूचना देते हैं और एसपी के निर्देश के बिना स्पेशल टीम, थानेदार, या एसएचओ के हाथ बंधे होते हैं और वह किसी प्रकार की रेड या कार्रवाई नहीं करते। जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में भू माफिया अवैध खनन को संरक्षण देने वालों का पुलिस का खुला खेल चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed