फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Cylinder Blast Four Died 16 injured after a cylinder blast during refilling

Jodhpur News: गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट, चार जिंदा जले, 16 झुलसे

Sat, 08 Oct 2022 06:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 08 Oct 2022 06:08 PM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 16 लोग झुलसे हैं। 

विज्ञापन
Jodhpur News: Cylinder Blast Four Died 16 injured after a cylinder blast during refilling
जोधपुर में सिलेंडर ब्लास्ट में चार की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर शहर में गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के हैं। वहीं 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास की कॉलोनियों में भी लोग दहल गए। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के अनुसार मामला करीब तीन बजे का है। इसके बाद कीर्ति नगर इलाके में गैस का रिसाव हुआ। कुछ ही देर में विस्फोट हो गया। आसपास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। 

हादसे में मरने वालों में निकू (12), विक्की (15), कोमल (13) और सुरेश (45) शामिल है। वहीं 16 लोग घायल हुए हैं। नक्ष (11), निरमा (37), शोभा (50), सरोज (30), हरिराम (42), नितेश (14), कंचन (30), राजवीर (5), खुशी (2), पारसराम (25), दिव्यांशु (16), अशोक (33), अनराज (42), सूरज (24) और भोमाराम (60) झुलस गए। एक घायल के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है। आठ लोग करीब 80 प्रतिशत तक झुलसे हैं। घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि जिस घर में रिफिलिंग हो रही थी, वह कोजाराम लोहार का है। कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का काम करता है। इस समय पता नहीं चला है कि हादसा किस वजह से हुआ। अंदेशा है कि रिफिलिंग के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि स्थानीय प्रशासन से घटना की जानकारी ली गई है। घायलों के इलाज के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में मकान से करीब चार दर्जन घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर भी निकाले गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मकान लोगों के घर सिलेंडर ले जाने वाले हॉकर का है। इस हादसे में मकान का एक हिस्सा भी ढह गया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। विधायक मनीषा पवार ने कहा कि इस घटना को लेकर सीएमओ दफ्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है। शहर में अवैध गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है। इसकी जांच की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed