{"_id":"6627e1f31da6b5140f04c7bd","slug":"jodhpur-news-court-withdrew-the-warrant-issued-against-congress-candidate-uchiarada-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: कांग्रेस प्रत्याशी उचियारड़ा के खिलाफ जारी वारंट कोर्ट ने लिया वापस, 20 मई को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: कांग्रेस प्रत्याशी उचियारड़ा के खिलाफ जारी वारंट कोर्ट ने लिया वापस, 20 मई को होगी अगली सुनवाई
Tue, 23 Apr 2024 09:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 23 Apr 2024 09:59 PM IST
सार
ये मामला उदयपुर के सुखाड़िया सर्किल पर जमीन बेचने से संबंधित चेक से जुड़ा है। परिवादी सुरेश कुमार रलोती ने पांच करोड़ रुपये के चेक अनादरण करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को कोर्ट ने वापस ले लिया है। उचियारड़ा के वकील ने कोर्ट में एप्लीकेशन दी थी, जिसे स्वीकार करते हुए वारंट को निरस्त किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन पहले उचियारड़ा के खिलाफ उदयपुर एनआई सात कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसे कोर्ट ने बिना तामील के वापस मंगवा लिया है।
सुखाड़िया सर्किल पर जमीन बेचने था मामला
प्रकरण में आगामी सुनवाई 20 मई को तय की गई है। ये मामला उदयपुर के सुखाड़िया सर्किल पर जमीन बेचने से संबंधित चेक से जुड़ा है। परिवादी सुरेश कुमार रलोती ने पांच करोड़ रुपये के चेक अनादरण करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसकी सुनवाई 29 फरवरी को हुई थी।
विज्ञापन
29 फरवरी को मामले में अंडर टेकिंग पेश की
पहले वारंट 16 अप्रैल को जारी किया गया था। वारंट सोशल मीडिया पर वायरल होने पर करण सिंह के वकील दुर्गा सिंह शक्तावत ने कोर्ट में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट को बताया कि इसी साल 29 फरवरी को मामले में अंडर टेकिंग पेश की गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी वारंट को किया निरस्त
कोर्ट ने आगामी पेशी 13 मई की दी, लेकिन ऑर्डर शीट पर ये तारीख 13 अप्रैल की गई। इस तारीख पर महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण अवकाश था। इसके अगले दिन रविवार था। इस कारण उन्हें 13 अप्रैल की जानकारी नहीं है। इस पर कोर्ट ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया और पुलिस कमिश्नर जोधपुर को वारंट अदम तामील रिकॉल किया।