फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Bike riding youth dies due to collision with speeding car

Jodhpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान भतीजे की मौत, चाचा घायल

Tue, 14 May 2024 09:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 14 May 2024 09:54 PM IST
सार

कार के चालक ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के पीछे बैठा मयंक चावला उछलकर नीचे गिरा, जिससे उसके सर में गंभीर चोट लगी।

विज्ञापन
Jodhpur News: Bike riding youth dies due to collision with speeding car
हादसे में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामंदिर थानान्तर्गत खेत सिंह बंगले के पास एक क्रेटा कार के चालक ने वाहन को तेज और लापरवाही से चलाते हुए बाइक पर जा रहे चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भतीजे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सिर पर गंभीर चोट लगने पर उसका ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। 

विज्ञापन


मृतक के मामा की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। महामंदिर थाने के एएसआई भंवराराम ने बताया है कि किला रोड, नागौरी गेट निवासी नरेश पुत्र गणपत खटीक ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया है कि गत 12 मई को उसका भांजा मयंक चावला पुत्र जितेंद्र अपने चाचा अभिषेक चावला के साथ बाइक पर घर की तरफ जा रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान खेत सिंह बंगले की तरफ तेज रफ्तार काले रंग की क्रेटा कार के चालक ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक के पीछे बैठा मयंक चावला उछलकर नीचे गिरा, जिससे उसके सर में गंभीर चोट लगी। उसका सर का ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन उसकी इलाज के दौरान एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई। महामंदिर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed