{"_id":"660ff23d030f68059c00966b","slug":"jodhpur-news-baba-bageshwar-dhirendra-shastri-will-come-to-jodhpur-on-8th-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री 8 को आएंगे जोधपुर, हिंदू हनुमंत शक्ति जागरण में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री 8 को आएंगे जोधपुर, हिंदू हनुमंत शक्ति जागरण में होंगे शामिल
Fri, 05 Apr 2024 06:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:15 PM IST
सार
हिंदू हनुमंत शक्ति जागरण का आयोजन 8 अप्रैल को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद की ओर से संचालित रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से 12वीं रोड रामलीला मैदान में हिंदू हनुमंत शक्ति जागरण का आयोजन 8 अप्रैल को किया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले रामोत्सव में राममय वातावरण जारी रखते हुए जागरण में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
महोत्सव समिति के अध्यक्ष संदीप काबरा ने बताया कि जन जन के मन को राममय करने और सनातन धर्म जागृति समरसता युक्त समाज के उद्देश्य से इस बार रामनवमी महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। प्रांत प्रचार प्रमुख अमित पाराशर ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक कार्यालय में हुई, जिसमें सुव्यवस्थित यात्रा और बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही महोत्सव को प्लास्टिक मुक्त के साथ समरसता युक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
शोभायात्रा में स्वागत संस्थाओं को आग्रह कर प्लास्टिक के बैग गिलास का उपयोग न किया जाए, ऐसा सुनिश्चित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय सुरक्षा, लोकमत परिष्कार, नारी रक्षा सहित विषयों के तहत शोभायात्रा में सनातन संस्कृति को जागृत कर लोगों को संदेश देने वाली झांकियां शामिल होंगी।
विज्ञापन