{"_id":"66117e1d2d6307f1570efe4c","slug":"jodhpur-news-animal-husbandry-department-made-a-selfie-point-and-gave-the-message-of-voting-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: पशुपालन विभाग ने सेल्फी प्वाइंट बनाकर दिया मतदान का संदेश, यहां मिलेगी चुनाव संबंधी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: पशुपालन विभाग ने सेल्फी प्वाइंट बनाकर दिया मतदान का संदेश, यहां मिलेगी चुनाव संबंधी जानकारी
Sat, 06 Apr 2024 10:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:24 PM IST
सार
पशु चिकित्सालय में आने वाले सभी पशुपालकों को बहुरोगी पशुचिकित्सालय के बाहर बने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींच सकेंगे। इसमें पशुपालकों को वोटर हेल्पलाइन, सक्षम और सी-वीजिल एप के बारे में भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग का सेल्फी प्वाइंट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का अनोखा तरीका पशु चिकित्सालय ने अपनाया है। 26 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप अभियान के तहत रातानाडा स्थित बहु रोगी पशु चिकित्सालय में शनिवार को सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. संजय कृष्ण व्यास ने बताया कि पशु चिकित्सालय में आने वाले सभी स्वान पालक, बिल्ली पालकों और आने वाले सभी पशुपालकों को बहुरोगी पशुचिकित्सालय के बाहर बने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींच सकेंगे। सभी को अपने मत की महत्ता के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
पशुपालकों को वोटर हेल्पलाइन, सक्षम और सी-वीजिल एप के बारे में भी जानकारी दी गई है। पशुपालकों के साथ-साथ पशुपालन विभाग के सभी डॉक्टर और कर्मचारियों में भी सेल्फी प्वाइंट के लिए बड़ा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन