फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Age and cruelty crossed the limits, 53 year old man tried to rape a 7 year old innocent girl

Jodhpur News : उम्र और हैवानियत की हदें पार, 53 साल के प्रौढ़ ने किया सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रया

Sun, 13 Oct 2024 06:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 06:42 PM IST
सार

हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 53 साल के एक प्रौढ़ ने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने दुष्कर्मी को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है और मासूम का मेडिकल करवाया गया है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Age and cruelty crossed the limits, 53 year old man tried to rape a 7 year old innocent girl
जांच में जुटी एफएसएल टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के देवनगर थाना क्षेत्र में एक 53 साल के प्रौढ़ ने 7 साल की मासूम को उसके माता-पिता के पास से उठाकर महज 50 मीटर की दूरी पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। देवनगर थाने से महज 200 मीटर दूर और पुलिस चौकी के ठीक सामने इस घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


देवनगर थाना क्षेत्र से मामला सामने आने के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक व्यक्ति बच्ची को ले जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को डिटेन कर लिया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


जोधपुर पश्चिम के एडीसीपी लाभूराम ने बताया कि मासूम के माता-पिता झालावाड़ के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले ही मजदूरी के लिए जोधपुर आए थे। उन्होंने बताया कि जिस जगह मासूम के साथ यह वारदात हुई वह उसके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर है और जिस घर के सामने आरोपी ने इस हरकत को अंजाम दिया, वहीं सीसीटीवी कैमरे लगे थे, पुलिस इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed