फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   jodhpur municipal corporation election result 2026 100 wards 71 95 percent voting bjp congress

राजस्थान: आज आएगा जोधपुर नगर निगम चुनाव का परिणाम, 71.95% मतदान के बाद प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

Mon, 14 Sep 2026 08:29 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 08:29 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर के सभी 100 वार्डों में 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 7 लाख 12 हजार 164 मतदाताओं में से 5 लाख 12 हजार 410 ने वोट डाला। मतदान खत्म होने के बाद भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी कर उन्हें बसों से होटल पहुंचाया, जबकि कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों के लगातार संपर्क में है।

विज्ञापन
jodhpur municipal corporation election result 2026 100 wards 71 95 percent voting bjp congress
नगर निगम चुनाव-2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में मतदान हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 7 लाख 12 हजार 164 मतदाताओं में से 5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह नगर निगम क्षेत्र में कुल 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ। अब आज इसी नगर निगम चुनाव का परिणाम सामने आएगा।
विज्ञापन


परिणाम से पहले हुई बाड़ाबंदी
जोधपुर में मतदान खत्म होने के बाद भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों को एक जगह बुलाया। इसके बाद उन्हें बसों के जरिए एक होटल ले जाया गया। भाजपा की ओर से कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों को भी बाड़ाबंदी में शामिल करने के लिए बुलाया गया। वहीं, कांग्रेस ने भी परिणाम को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी लगातार अपने सभी उम्मीदवारों के संपर्क में है और चुनावी समीकरणों को लेकर पूरी सावधानी बरत रही है।
विज्ञापन


पांव छूने को लेकर हुआ था विवाद
निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान जोधपुर के वार्ड नंबर 82 में विवाद खड़ा हो गया था। मतदान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पोलिंग पार्टी में तैनात कुछ कर्मचारियों ने पैर छू लिए थे। इसको लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई थी। पार्टी की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी, जोधपुर को शिकायत पत्र भी सौंपा गया था। अब आज आने वाले परिणाम से साफ होगा कि जोधपुर नगर निगम में जनता ने किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed