{"_id":"65e098e9061920e02904063a","slug":"jodhpur-jal-shakti-minister-gajendra-singh-shekhawat-held-a-press-conference-regarding-election-preparations-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: दिल्ली से लौटे मंत्री शेखावत ने बढ़ाई उत्सुकता, बोले- चुनावी तैयारियों पर शीघ्र मिलेगा शुभ समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: दिल्ली से लौटे मंत्री शेखावत ने बढ़ाई उत्सुकता, बोले- चुनावी तैयारियों पर शीघ्र मिलेगा शुभ समाचार
Thu, 29 Feb 2024 08:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 29 Feb 2024 08:17 PM IST
सार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के समय काम करने वाली मशीन नहीं है। निरंतर काम करने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पत्रकारों से वार्ता करते हुए।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहे बैठकों के दौर पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि शीघ्र ही सब लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। गुरुवार शाम दिल्ली से जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की।
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के समय काम करने वाली मशीन नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पांच साल तक लगातार जनता के बीच में सामाजिक सरोकार के विषयों से लेकर देश-प्रदेश में जहां-जहां जिम्मेदारी है, वहां विकास के लिए और यदि विपक्ष की भूमिका में है तो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए निरंतर काम करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव और सत्ता देश व समाज की स्थिति को बदलने का एक साधन है। हम हमेशा सारे चुनावों को चाहे वो नगर पालिका, पंचायती राज, विधानसभा या लोकसभा का चुनाव हो, सामूहिक रूप से पूरी शक्ति के साथ लड़ते हैं। पूरी गंभीरता से लड़ते हैं। आरोप-प्रत्यारोप से जुड़े एक अन्य सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में यह सब चलता रहता है। हम सब लोग एक परिवार के सदस्य हैं। परिवार में इस तरह की घटनाओं पर कोई बहुत ज्यादा संज्ञान नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन