{"_id":"682a9c192590fa4a77065de8","slug":"jodhpur-grand-tiranga-rally-held-in-honour-of-the-army-shekhawat-says-1-4-billion-indians-stand-behind-eve-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: सेना के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शेखावत बोले- हर सैनिक के पीछे 140 करोड़ भारतीयों का संबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: सेना के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शेखावत बोले- हर सैनिक के पीछे 140 करोड़ भारतीयों का संबल
Mon, 19 May 2025 08:24 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 08:24 AM IST
सार
कल जोधपुर में भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस अवसर पर कहा कि देश के सैनिकों ने अतुल्य साहस और वीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में जोधपुर में रविवार को भव्यतम तिरंगा यात्रा निकाली गई। जालोरी गेट पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश की सीमा पर खड़े हर प्रहरी के पीछे 140 करोड़ देशवासियों की ताकत खड़ी है।
विज्ञापन
अपने उद्बोधन में शेखावत ने कहा कि देश के सैनिकों ने अतुल्य साहस और वीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम किया है। इसे लेकर आज देश में असीम उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। देशभर के लोग अपने सारे भेद भुलाकर वीर व अजेय सैनिकों और पराक्रमी सेना का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम की आतंकी घटना का बदला जिस तरह से सैनिकों ने लिया और पाकिस्तान को जिस तरह से मुंहतोड़ जवाब दिया गया, इससे विश्व में भारत की धाक और धमक बनी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: उदयपुर से अपहरण कर भागे बालोतरा में पकड़े गए, पुलिस की फुर्ती से बचा युवक, चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रप्रेमी समाजसेवियों ने तिरंगा यात्रा के जरिए भारत के वीर सपूतों के साथ सशक्त नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। भव्यतम गौरवमयी तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर, जोधपुर देहात दक्षिण के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी संगठन स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, बड़ी संख्या में युवा-महिला शक्ति एवं आमजन की उपस्थिति ने नए जोश और उत्साह का संचार किया।
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री शेखावत ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और चीन के विरुद्ध 1962 के युद्ध में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह और पराक्रमी मेजर दलपत सिंह देवली की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, महापौर वनिता सेठ, जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, देहात दक्षिण के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, जिला पदाधिकारी, मंडल मोर्चा के पदाधिकारी सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन