फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Gajendra Singh Shekhawat verbally attacked Congress

Jodhpur: शेखावत का कांग्रेस पर हमला, बोले- सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वाले गरीबों का क्या सम्मान करेंगे

Wed, 17 Apr 2024 09:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 17 Apr 2024 09:59 PM IST
सार

भाजपा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ता होली स्नेह मिलन समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत। कहा कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों को केवल वोट बैंक के रूप में किया इस्तेमाल, बाबा साहेब तक का अपमान किया।
 

विज्ञापन
Jodhpur: Gajendra Singh Shekhawat verbally attacked Congress
स्नेह मिलन समारोह में गजेन्द्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ता होली स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वाले कांग्रेसी दलितों, पिछड़ों और गरीबों का क्या सम्मान करेंगे, क्योंकि उन्होंने हमेशा ही इन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सबके आदर्श संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर तक का कांग्रेस ने अपमान किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब की मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के बजाय मुंबई में किया, क्योंकि कांग्रेस को डर था कि अगर बाबा साहेब का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा तो दिल्ली में बाबा साहेब का स्मारक बनाना पड़ जाएगा। इसी वजह से बाबा साहेब की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई ले जाया गया।
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि जब संसद में संविधान दिवस मनाए जाने को लेकर चर्चा हो रही थी तो यही कांग्रेस थी, जिसने संविधान दिवस मनाने का विरोध किया और कहा कि देश में संविधान दिवस मनाए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। शेखावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का बताया था, जो इस बात को सिद्ध करने के लिए काफी है कि इस कांग्रेस ने कभी भी गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए कोई भी काम नहीं किया, बल्कि उन्हें झूठे वादों के जाल में फंसाकर उन्हें वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया। कार्यक्रम में राज्य के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमार कुमावत, तुलसीराम मेघवाल, पूर्व  विधायक पुखराज गर्ग, कालूराम भील सहित अनेक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने देश के संसाधनों पर दलितों, पिछड़ों का बताया पहला हक
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 2014 के बाद दलितों, पिछ़ड़ों, शोषितों और गरीबों के जीवन में परिवर्तन आया। मोदी जी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने से पहले ही यह संकल्प ले लिया था कि उनकी सरकार गांव, गरीब, पिछड़ों, दलितों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए काम करेगी। मोदी जी एक गरीब परिवार से आए हैं। उन्हें गरीबों, पिछड़ों का दर्द पता है। इसलिए उन्होंने गरीबों, दलितों, पिछड़ों के जीवन में परिवर्तन लाने के संकल्प के लिए साथ काम किया है।

संविधान में सबसे अधिक बदलाव कांग्रेस ने किए
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो संविधान में बदलाव करेगी। कांग्रेस के इस आरोप का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि आज तक देश के संविधान में हुए बदलावों में से कांग्रेस ने सबसे अधिक 122 बार बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर गरीबों, दलितों, पिछड़ों के कल्याण के लिए संविधान में बदलाव की जरूरत पड़ेगी तो बदलाव किया जाएगा, क्योंकि बाबा साहेब ने ऐसी व्यवस्था की है।


भगवान राम के दिए मंत्र के अनुसार काम कर रहे मोदी जी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान राम ने सामान्य से असामान्य बनने का जो मंत्र दिया है, मोदी जी उसी मंत्र के अनुरूप काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने जिस तरह भालू, वानरों को सबसे अधिक प्यार कर उन्हें अपनी सेना में शामिल कर उनकी ताकत का अहसास कराया था, ठीक उसी प्रकार मोदी जी भी अपनी योजनाओं में गरीबों, पिछड़ों को केंद्र में रखकर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed