{"_id":"67d4589161d1bec37f0ee6ad","slug":"jodhpur-gajendra-singh-shekhawat-convoy-attacked-vehicle-and-broke-its-windows-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले में गाड़ी पर हमला कर शीशे फोड़े, मंडोर में राव की गेर के दौरान हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले में गाड़ी पर हमला कर शीशे फोड़े, मंडोर में राव की गेर के दौरान हुई घटना
Fri, 14 Mar 2025 09:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Mar 2025 09:56 PM IST
सार
Gajendra Singh Shekhawat: जोधपुर शहर में सदियों से माली समाज की ओर से निकाली जाने वाली रावजी की गेर में हिस्सा लेने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे थे। इस दौरान उनके काफिले की एक गाड़ी पर किसी ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
गाड़ी पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर की ऐतिहासिक राव की गैर के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले के एक वाहन का शीशा फूट गया। बताया जा रहा है कि किसी शरारती तत्व या शराबी ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता पहुंच चुका है और पूरी घटना के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटना के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होली के दिन भी धरने पर डटे रहे फार्मासिस्ट अभ्यर्थी, मनाए काली होली, देखें वीडियो
विज्ञापन
शहर के मंडोर इलाके में राव की गेर निकल जाती है, जिसका अपना महत्व है। हजारों की संख्या में लोग इस गेर में शामिल होते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शाम के वक्त इस गेर में शामिल होने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनके काफिले के एक वाहन का शीशा फूट गया। किसी शरारती तत्व या फिर शराबी युवक ने कार का शीशा फोड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता पहुंच गया और शरारती युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राव की गेर में शामिल होने के बाद जालोरी गेट पहुंचे और लोगों से मुलाकात किए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनूठी है डीडवाना की डोलची होली, ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा, देखें वीडियो
मंडोर इलाके में निकाली जाती है राव की गेर
इस गेर का अपना अलग महत्व है और सालों से यह गेर निकल जाती है। एक युवक राव बनता है और आसपास में उसकी सुरक्षा घेरा होता है। साथ ही बड़ी संख्या में युवा नाचते गाते मंडोर स्थित कुंड तक पहुंचते हैं और वहां गेर का समापन होता है।