फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur : Female platoon commander in custody in SI recruitment exam case, SOG team will interrogate in Jaipur

Jodhpur News: एसआई भर्ती परीक्षा मामले में महिला प्लाटून कमांडर हिरासत में, एसओजी टीम जयपुर में करेगी पूछताछ

Sat, 08 Jun 2024 08:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 08:40 PM IST
सार

मंडोर में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा मामले में एक महिला प्लाटून कमांडर को हिरासत में लिया है। एसओजी टीम अब जयपुर में आगे की पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
Jodhpur : Female platoon commander in custody in SI recruitment exam case, SOG team will interrogate in Jaipur
एसओजी टीम की गिरफ्त में प्लाटून कमांडर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसओजी की टीम आज मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एसआई भर्ती परीक्षा के मामले में महिला प्लाटून कमांडर से पूछताछ करने पहुंची। एसओजी लगातार एसआई भर्ती परीक्षा मामले में कार्रवाई कर रही है। एसओजी ने जयपुर में भी इस संबंध में कार्रवाई की। 

विज्ञापन


दोपहर में जोधपुर के मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पहुंची टीम ने वहां से आरएसी प्लाटून कमांडर प्रभा विश्नोई को हिरासत में लिया और ट्रेनिंग सेंटर परिसर में ही पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरएसी प्लाटून कमांडर के घबराने पर टीम का शक पुख्ता हो गया। इसके बाद एसओजी की टीम उसे लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed