Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   jodhpur-fake-call-centre-china-connection-apple-support-scam-us-citizens-1-5-crore

जोधपुर: न आईफोन हैक किया, न एपल अकाउंट... फिर भी अमेरिकी नागरिकों को लगा दी चपत, चीन तक पहुंचा नेटवर्क

Wed, 25 Nov 2026 08:22 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 08:22 AM IST
सार

जोधपुर के बासनी में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय ठगी कॉल सेंटर के तार चीन तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं। आरोपी एपल कस्टमर केयर और टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से हर महीने करीब 1.50 करोड़ रुपये ठग रहे थे।

विज्ञापन
jodhpur-fake-call-centre-china-connection-apple-support-scam-us-citizens-1-5-crore
जोधपुर के ठगी कॉल सेंटर का हुआ खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय ठगी के कॉल सेंटर का नेटवर्क चीन तक फैला होने के संकेत मिले हैं। बासनी में चल रहे इस कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से हर महीने करीब 1.50 करोड़ रुपये की ठगी की जा रही थी। आरोपी एपल कस्टमर केयर और टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर लोगों को फंसाते थे। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम पहले चीन भेजी जाती थी और फिर वहां से यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से आरोपियों के खातों तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस को इस पूरे नेटवर्क में चीन के कुछ लोगों की भूमिका होने का भी अंदेशा है।

विज्ञापन

एपल के नाम पर भेजते थे फर्जी मैसेज

जांच के अनुसार, इस कॉल सेंटर के दो मुख्य संचालक अहमदाबाद निवासी मोनिक पांड्या और हरविजय सिंह बताए गए हैं। दोनों पिछले चार से पांच महीने से इस नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। उनका निशाना मुख्य रूप से अमेरिका के नागरिक होते थे। आरोपियों की टीम लोगों को एपल कस्टमर केयर और टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर बल्क मैसेज भेजती थी।

विज्ञापन

इन मैसेज में दावा किया जाता था कि उनके आईफोन खाते से 399, 499 या 699 अमेरिकी डॉलर कट गए हैं। इन चार्ज को प्री-अप्रूव्ड बताकर उन्हें रोकने या रद्द कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने को कहा जाता था। जैसे ही कोई ग्राहक दिए गए नंबर पर संपर्क करता, वह ठगी के जाल में फंस जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन स्तरों पर चल रहा था ठगी का खेल

कॉल सेंटर में ठगी के लिए बाकायदा तीन स्तरों वाली व्यवस्था बनाई गई थी। सबसे पहले कॉलिंग टीम ग्राहक से बातचीत कर उसकी जानकारी जुटाती थी। इसके बाद एनालिसिस टीम कार्ड और वित्तीय डेटा का विश्लेषण करती थी। अंत में एग्जीक्यूटिव टीम तकनीकी सहायता और कथित चार्ज रद्द कराने का झांसा देकर ग्राहकों को गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए तैयार करती थी। इस तरह उनसे डॉलर ऐंठे जाते थे।

कर्मचारियों को ग्राहकों से बातचीत करने के लिए प्रोटेक्टेड टेक्स्ट एप्लीकेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पहले से तैयार स्क्रिप्ट उपलब्ध कराई जाती थी। कॉल ट्रैकर और ऑपरेटर इन्हीं स्क्रिप्ट के आधार पर बातचीत करते थे। कॉल की गतिविधियों और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की जाती थी, ताकि पूरे काम पर नजर रखी जा सके।

तीन कमरों में चल रहा था कॉल सेंटर, 32 युवक-युवतियां गिरफ्तार

बासनी की गली नंबर छह में तीन छोटे कमरों में यह कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। सोमवार रात सीएसटी और बासनी पुलिस की टीम ने यहां छापा मारकर 32 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को एम्स के गेट नंबर आठ के सामने स्थित रामसुख रेजिडेंसी में एक अन्य कॉल सेंटर की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने वहां भी छापा मारा। मौके से लैपटॉप, मोबाइल, आईपैड समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। पुलिस अब दोनों ठिकानों से मिले डिजिटल साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया और डीसीपी शहीन सी. के निर्देश पर सीएसटी प्रभारी एसआई मेहराज तंवर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच बासनी थानाधिकारी नितिन दवे कर रहे हैं। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि ठगी की रकम चीन तक कैसे पहुंचाई जाती थी और इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed