{"_id":"6647806be5a91da0950e4c1d","slug":"jodhpur-deadly-attack-on-a-person-with-the-intention-of-taking-revenge-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: पहले स्कूटी से मारी टक्कर, फिर चढ़ा दी जीप, बेइज्जती का बदला लेने के लिए व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: पहले स्कूटी से मारी टक्कर, फिर चढ़ा दी जीप, बेइज्जती का बदला लेने के लिए व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला
Fri, 17 May 2024 09:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 May 2024 09:36 PM IST
सार
आपसी विवाद में व्यक्ति पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पहले स्कूटी से टक्कर मारी फिर पैर पर जीप चढ़ा दी। हाथ-पैर तोड़ने के बाद चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
रंजिश के चलते व्यक्ति पर जानलेवा हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के शिकारगढ़ अफसर मैस क्षेत्र में एक व्यक्ति पर परिवार के कुछ लोगों ने पुराने विवाद के चलते जानलेवा हमला कर दिया। बाइक जाते समय उसकी गाड़ी को पहले स्कूटी से टक्कर मारी फिर जीप चढ़ा दी। इतना ही नहीं हमलावरों ने चाकू से बाई जांघ पर हमला करने के साथ सिर पर सरिया से वार किया। हमलावर उसको मरा समझकर छोड़ भाग गए।
विज्ञापन
मामले में एयरपोर्ट थाने में नामजद परिवार के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घायल का एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार जाजीवाल विश्रोईयान बनाड़ निवासी ओमप्रकाश पुत्र हरचंदराम विश्रोई की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया गया कि 15 मई की रात को वह अपनी बाइक पर घांची कॉलोनी से होते हुए घर की तरफ जा रहा था। तब अफसरमैस शिकारगढ़ रोड पर पीछे से आई एक स्कूटी ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद तिलवासनी का राणाराम नैण ने उसपर जीप चढ़ा दी। हमले में उसका पैर फेक्कर हो गया। फिर चाकू से उसके बायें पैर की जांघ पर हमला किया। जीप में सवार उसकी पत्नी, भाई और अन्य रिश्तेदार उतरे और सरिया लगिया से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
उसका सिर फटने के साथ दायां हाथ तोड़ दिया। राणाराम फिर से जीप चढ़ाने की कोशिश करने लगा तब पीछे से एक बाइक आने पर उसे मरा समझ कर छोड़ कर भाग गए। उसे घायलावस्था में एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनके बीच में कोई पुराना विवाद होने के साथ बेइज्जती किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी पक्ष की बेइज्जती किए जाने को लेकर वह रंजिश रख रहा है। फिलहाल हमलावर हाथ नहीं लगे हैं। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन