फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Cylinder Blast compensation amount of 18 lakhs to victim family was transferred to wrong account

Jodhpur Cylinder Blast: पीड़ित परिवार को मिलने वाली 18 लाख की मुआवजा राशि गलत खाते में डाली, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 19 Jun 2023 05:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 05:01 PM IST
सार

जोधपुर जिले के भूंगरा में हुए गैस कांड में पीड़ित परिवार को दी जाने वाली मुआवजा राशि गलत खाते में डाल दी गई। सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के बावजूद पीड़िता के खाते में अभी तक राशि ट्रांसफर नहीं की जा सकी है। इसी को लेकर सोमवार को ओम बन्ना टाइगर फोर्स के तत्वावधान में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पीड़ित महिला के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की मांग की गई।
 

विज्ञापन
Jodhpur Cylinder Blast compensation amount of 18 lakhs to victim family was transferred to wrong account
पीड़ित परिवार सहित समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के भूंगरा गैस हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक परिवार की विधवा महिला के बैंक खाते में सरकार ने 18 लाख रुपये की राशि डालने की बात कही, लेकिन ये राशि हनुमानगढ़ के टिब्बी तहसील के एक गांव में अन्य व्यक्ति के खाते में जमा हो गई।

विज्ञापन


मामले को लेकर प्रशासन ने किसी भी प्रकार का नोटिस टिब्बी गांव के दिनेश को नहीं दिया। इसी मामले को लेकर सोमवार को प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर पीड़ित महिला कैलाश कंवर को न्याय दिलाने की मांग की है। 15 दिन में पैसे नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


गैस कांड में 35 लोगों की जान चली गई थी...
ओम बन्ना टाइगर फोर्स के अध्यक्ष माधो सिंह ने बताया, इस गैस कांड में 35 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में पीड़ित परिवारों को सरकार ने मुआवजा राशि देने का एलान किया था। परिवार में विधवा महिला कैलाश कंवर के खाते में 18 लाख रुपये की राशि डालनी थी, लेकिन यह राशि हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी तहसील के गांव में रहने वाले व्यक्ति के खाते में डाल दी गई। इस राशि को पीड़ित महिला के खाते में डालने के लिए कई बार जिला प्रशासन को बताया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ जोधपुर से लगभग 600 किलोमीटर दूर जिस व्यक्ति के खाते में राशि डाली गई, वहां भी हम लोग पहुंचे। उसने बताया कि प्रशासन ने मुझे किसी भी प्रकार का नोटिस नहीं दिया है। नोटिस आने के बाद ही यह राशि लौटाई जाएगी। प्रशासन एक नोटिस देने के लिए भी पीड़ित परिवार को चक्कर कटवा रहा है। ऐसे में मजबूरन जिला कलेक्टर को कार्रवाई के लिए ज्ञापन देना पड़ रहा है। यदि हमारी मांगें 15 दिन में नहीं मानी गई, तो उग्र आंदोलन सर्व समाज की ओर से किया जाएगा। 


'हनुमानगढ़ कलेक्टर से बात की जाएगी'
मामले को लेकर जिला प्रशासन का कहना था कि पीड़ित महिला ने अपने बैंक डिटेल की जानकारी दी, उसी आधार पर पैसा डाला गया। गलत खाते में भी पैसा डाल दिया गया है, तो हनुमानगढ़ कलेक्टर से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed