फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Cycloner team got a big success, 2 interstate smugglers involved in drug smuggling arrested

Jodhpur: साइक्लोनर टीम को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 07:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 07:54 AM IST
सार

जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर मप्र और झारखंड पुलिस को सौंपने की तैयारी की है। दोनों शातिर आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े सूत्रधार थे और विभिन्न राज्यों में तस्करी के मामले में फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
Jodhpur: Cycloner team got a big success, 2 interstate smugglers involved in drug smuggling arrested
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन टटपुंजिया के तहत दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर इतने शातिर थे कि झारखंड से राजस्थान तक मादक पदार्थों की आपूर्ति में उनका कभी नाम तक सामने नहीं आया। पुलिस ने एक तस्कर को गुजरात पुलिस के हवाले किया गया है तो वहीं दूसरे को मध्यप्रदेश पुलिस के हवाले किया जा सकता है।

विज्ञापन


जोधपुर पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के किंगपिन एवं बड़े सूत्रधार दिनेश कुमार और मांगीलाल को गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त हुई है। आरोपी दिनेश कुमार पिछले 4 वर्षों से पश्चिमी राजस्थान में डोडा पोस्त का बड़ा किंगपिन रहा लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया। आरोपी मांगीलाल गुजरात राज्य में 28 क्विंटल डोडा पोस्त के मामले में फरार चल रहा था, जबकि दिनेश करवट थाने में 2 साल वांछित चल रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: महाराजा सूरजमल बृज विवि के कुलपति रमेश चंद्र को राज्यपाल ने किया निलंबित, लगे कई गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी नीमच, मध्यप्रदेश में भी एक मामले में दिनेश की गिरफ्तारी शेष है। दिनेश इतना शातिर था कि पिछले 4 साल से नशे के कारोबार में कभी अपना नाम तक आने नहीं दिया और तमाम सबूत सामने नहीं आने दिए और अब तक मात्र तीन प्रकरणों में ही वांछित रहा। वह पहले अपनी शौक-मौज के लिए इस इस धंधे में पड़ा और फिर छोटे से बड़ा व्यापारी बन गया। मादक पदार्थों की बड़ी खेप झारखंड से मंगवाकर सीधे पंजाब के तस्करों को आपूर्ति कर देता था। उसने बाप कस्बे  के पास एक होटल शुरू की और यहीं से पंजाब डोडा पोस्त सप्लाई शुरू की। चूंकी यह लोकल लोगों को माल सप्लाई नहीं करता था इसलिए पुलिस की भी नजर इस पर नहीं पड़ी।

मांगीलाल भी बीएसटीसी के बाद रीट की तैयारी की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी घर के खर्चे महंगे शौक पूरे करने के लिए डोडा पोस्त का काम शुरू किया लोकल तस्करों से डोडा पोस्त लेकर गांव में सप्लाई करके बड़ा तस्कर बन गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed