फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Crime Due to mutual differences in Osian person was murdered son was accused of killing his father

Jodhpur Crime: ओसियां में आपसी अनबन के चलते एक व्यक्ति का मर्डर, बेटे पर बाप की हत्या का आरोप

Thu, 24 Aug 2023 02:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 02:48 PM IST
सार

राजस्थान में जोधपुर जिले से एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का कारण परिवार में आपसी अनबन बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Jodhpur Crime Due to mutual differences in Osian person was murdered son was accused of killing his father
मृतक व्यक्ति और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र ओसियां में गुरुवार को अकाल कोटी गांव में आपसी अनबन के चलते एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटे ने ही पिता की हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने हत्यारे बेटे को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पत्नी अमला देवी और परिवार की अन्य सदस्य को भी दस्तयाब कर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शैतानराम पुत्र मगनाराम निवासी शिवनगर समर्थन नगर के रूप में हुई है। उसकी बॉडी ससुराल से लगभग 500 मीटर दूर मिली है। उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। इसी बात के चलते बेटे ने अन्य साथी से मिलकर पिता की हत्या कर दी। लाठी और धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। 
विज्ञापन


ओसियां थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि शिवनगर जाने वाली ग्रेवल रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल में सामने आया कि पुत्र ने आपसी रंजिश के चलते हत्या कर दी। मृतक की पत्नी के कोई भाई नहीं होने के कारण वह अपने पति के पास और उसके ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन चल रही थी। पिछले तीन-चार सालों से दोनों अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पुत्र मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ
इसी विवाद के चलते उसके बेटे और एक अन्य साथी ने मिलकर व्यक्ति की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पुत्र मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौका स्थल पर इकट्ठे हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed