फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur CM Gehlot inaugurated Advocate General office says Democracy becomes stronger with a strong judiciary

Jodhpur: CM गहलोत ने महाधिवक्ता कार्यालय का किया शुभारंभ, बोले- मजबूत न्यायपालिका से मजबूत होता है लोकतंत्र

Mon, 25 Sep 2023 10:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 10:42 PM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में महाधिवक्ता कार्यालय का शुभारंभ कर सीएम अशोक गहलोत ने कहा, लोकतंत्र बचाने के लिए न्यायपालिका की मजबूती जरूरी है। इस दौरान हाईकोर्ट में सुविधाओं के विस्तार की गारंटी दी। साथ ही मिशन-2030 के लिए अधिवक्ताओं से सुझाव आमंत्रित किए।

विज्ञापन
Jodhpur CM Gehlot inaugurated Advocate General office says Democracy becomes stronger with a strong judiciary
महाधिवक्ता कार्यालय का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में सबसे पहले राजस्थान में कई महत्वपूर्ण कानून लागू किए गए, जिनकी पूरे देश में चर्चा है। इनमें एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल, गिग वर्कर्स एक्ट, स्वास्थ्य का अधिकार और राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी जैसे ऐतिहासिक फैसले हैं। 

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा, विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अनुसरण तक किया जा रहा है। प्रदेश सरकार न्याय क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए संसाधनों और सुविधाओं के विस्तार में प्रयासरत हैं। गहलोत सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में महाधिवक्ता कार्यालय के नवीन भवन उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साल 2009 में नए हाईकोर्ट भवन के लिए 110 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। इसके बाद भी प्राप्त सुझावों के अनुरूप आधारभूत विकास और बहुआयामी विस्तार के लिए स्वीकृतियां दी गई। आगे भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान अब 50 जिलों का हो गया है। ऐसे में न्याय क्षेत्र में विस्तार की दृष्टि से सेवाओं और सुविधाओं में व्यापक बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 200 से अधिक नए न्यायालय खोले और क्रमोन्नत किए हैं। इससे परिवादियों के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण सुगम हो रहा है। गहलोत ने कहा, लंबित प्रकरणों के निस्तारण में सूचना और प्रौद्योगिकी का भी इस्तेमाल किया जाए। लंबित मामलों के कारणों पर भी गंभीर चिंतन होना चाहिए। साथ ही, राजस्थान उच्च न्यायालय और राज्य सरकार को फास्ट ट्रैक कोर्ट बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि लिटिगेशन पॉलिसी लागू करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने हाईकोर्ट में हर महीने अंतिम तारीख को होने वाली हड़ताल को खत्म करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन-2030 के लिए सुझाव आमंत्रित
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान मिशन-2030 में अभी तक दो करोड़ लोगों ने सपनों के राजस्थान के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए हैं। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए न्यायाधीश और अधिवक्ता भी अपने सुझाव दें। इन्हें विजन-2030 डॉक्यूमेंट में शामिल किया जाएगा।

पट्टिका अनावरण कर किया अवलोकन
सीएम गहलोत ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और न्यायाधीश विजय बिश्नोई के साथ लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। साथ ही महाधिवक्ता चैम्बर तथा भवन में सुविधाओं का अवलोकन किया। यह भवन 22.55 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इस दौरान भवन निर्माण में अहम भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया। 


शीघ्र और सस्ता न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में सभी को प्रयास करने होंगे - हाईकोर्ट सीजे
समारोह में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने कहा कि अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को शीघ्र और सस्ता न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में सभी को प्रयास करने होंगे। वरिष्ठ न्यायाधीश विजय बिश्नोई ने कहा कि सबसे बड़ा पक्षकार राज्य सरकार होती है, ऐसे में यह महाधिवक्ता कार्यालय अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा। समारोह में राजस्थान के महाधिवक्ता महेन्द्र सिंह सिंघवी और अतिरिक्त महाधिवक्ता संदीप शाह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर न्यायाधीश, पूर्व न्यायाधिपति, अभिभाषक, कार्मिक, बार एसोसिएशन सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed