फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: CBI Raids Anita Chaudhary's Parlor, Discovers iPad; Influential Figures Under Suspicion

Jodhpur: अनीता चौधरी हत्याकांड में पार्लर पहुंची सीबीआई, छानबीन में आईपैड मिला, शक के दायरे में रसूखदार

Fri, 28 Feb 2025 02:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 02:55 PM IST
सार

अनीता चौधरी हत्याकांड में सीबीआई ने अनीता के ब्यूटी पार्लर और घर पर छानबीन की, जहां से एक पुराना आईपैड बरामद हुआ है। सीबीआई कॉल डिटेल्स के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में शहर के कुछ रसूखदारों पर भी सीबीआई को शक है।

विज्ञापन
Jodhpur: CBI Raids Anita Chaudhary's Parlor, Discovers iPad; Influential Figures Under Suspicion
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्यूटीशियन अनीता चौधरी हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली सीबीआई टीम ने जोधपुर में छानबीन तेज कर दी है। CBI टीम ने अनीता चौधरी के सरदारपुरा स्थित ब्यूटी पार्लर और उनके घर पर जांच-पड़ताल की। इस दौरान पार्लर से एक पुराना आईपैड बरामद किया गया, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन


सीबीआई टीम ने अनीता के पति मनमोहन चौधरी और बेटे राहुल से पूछताछ की और उनसे पिछले दो-तीन सालों में किसी से विवाद, प्रॉपर्टी लेनदेन या अन्य किसी मतभेद के बारे में जानकारी जुटाई। टीम ने घर में रखे दस्तावेजों की भी गहन जांच की। करीब दो घंटे की पड़ताल के बाद CBI अधिकारी वहां से रवाना हुए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस चार्जशीट में मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन को बनाया गया है, जबकि उसकी पत्नी अबेदा को सह आरोपी और तैयब अंसारी व सुनीता को नामजद किया गया है। अनीता की हत्या को लेकर 10 लाख रुपए की सुपारी का आरोप है, वहीं उसकी सहेली सुनीता की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है। सीबीआई गुलामुद्दीन की कॉल डिटेल खंगाल रही है कि अनीता को 27 अक्टूबर को गंगाणा बुलाने से पहले वह किन-किन लोगों के संपर्क में था। इसके अलावा अनीता की कॉल रिकॉर्डिंग, गुलामुद्दीन की बातचीत और सुनीता के बयान बदलने के पहलुओं पर भी गहन जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीबीआई को कॉल डिटेल्स और जांच में ऐसे संकेत मिले हैं, जो शहर के कुछ रसूखदार लोगों की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हत्याकांड में इनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


अनीता चौधरी के पति मनमोहन चौधरी ने राजस्थान हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की याचिका दायर की थी, जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा गया। 30 अक्टूबर 2024 को हुए इस हत्याकांड में अब भी कई सवाल अनुत्तरित हैं, जिनके जवाब सीबीआई तलाश रही है। करीब 20 दिन पहले भी टीम ने जोधपुर आकर मनमोहन और उनके बेटे राहुल को लालसागर स्थित सीबीआई ऑफिस बुलाकर सात घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की गई थी। टीम आरोपियों के संबंधों और उनके पीछे के कारणों को खंगालने के साथ पुख्ता सबूत जुटाने के प्रयास में लगी है और जल्द ही कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed