फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur After five years the faces of the cleaning workers blossomed after getting the appointment letters

Jodhpur: पांच साल बाद नियुक्ति पत्र पाकर खिले सफाई कर्मियों के चेहरे, सीएम के निर्देश पर मामलों का निस्तारण

Sat, 19 Aug 2023 08:28 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 19 Aug 2023 08:28 AM IST
सार

जोधपुर में सफाईकर्मचारियों का इंतजार खत्म हुआ। 2018 से पेंड़िंग नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे कर्मचारियों के चेहरे। सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर पेंड़िंग मामलों का निस्तारण हुआ। साथ ही 126 कर्मियों दिए गए अपॉइंटमेंट लैटर मिला हैं।

विज्ञापन
Jodhpur After five years the faces of the cleaning workers blossomed after getting the appointment letters
पांच साल बाद सफाईकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर नगर निगम में 2018 में हुई सफाईकर्मी भर्ती के दौरान विभिन्न कारणों से वंचित रहे 126 कर्मचारियों को पांच वर्ष के इंतजार के बाद आखिरकार जब नियुक्ति पत्र मिले, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं, नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जोधपुर नगर निगम उत्तर और नगर निगम दक्षिण की ओर से वंचित सफाई कर्मी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नगर निगम सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर उत्तर कुन्ती परिहार, उप महापौर उत्तर अब्दुल करीम जॉनी, आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश, आयुक्त दक्षिण उत्सव कौशल ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन


2018 में हुई थी सफाई कर्मचारी भर्ती 
महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि 2018 में हुई सफाई भर्ती के दौरान कई अभ्यर्थियों का लॉटरी में चयन हो चुका था। लेकिन विभिन्न कारणों से इन सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल सकी थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मामले में गंभीरता दिखाई और राघव कमेटी का गठन किया। महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि राघव कमेटी ने लॉटरी में सफल अभ्यार्थियों की परिवेदनाओं को सुना और उनके दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यार्थियों के दस्तावेज सही पाए गए, उन सभी अभ्यर्थियों को नगर निगम उत्तर और नगर निगम दक्षिण में सफाई कर्मचारियों के रूप में नियुक्ति दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि 126 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप गए हैं। उन्होंने सभी नव नियुक्त सफाई कर्मचारी से आह्वान किया कि नियुक्ति पत्र पाने के बाद आपके चेहरे पर जो खुशी छलक रही है। वह इस बात का प्रमाण है कि इस नियुक्ति पत्र को पाने के लिए आपको लंबा संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने कहा नगर निगम का मुख्य कार्य सफाई कार्य है और मैं आप सभी से अपील करती हूं कि जिस वार्ड में आपकी नियुक्ति की जाए आप वहां पूरी लगन, ईमानदारी और मेहनत के साथ कम करें। जिससे हम शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बना सके और जोधपुर को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाया जा सके। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई भी दी।  नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नव नियुक्त सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed