फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Accident due to overturning of school bus near Rajiv Gandhi police station area three children injured

Jodhpur: स्कूली बस पलटने से तीन बच्चे घायल, राजीव गांधी थाना क्षेत्र के समीप हादसा, बस में आठ बच्चे थे सवार

Tue, 22 Aug 2023 01:20 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 22 Aug 2023 01:20 PM IST
सार

जोधपुर में स्कूल की बस पलटने से हादसा हो गया। बस में सवार आठ बच्चों में से तीन बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राजीव गांधी थाना क्षेत्र के सालोड़ी गांव में हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Jodhpur Accident due to overturning of school bus near Rajiv Gandhi police station area three children injured
स्कूली बस पलटने से तीन बच्चे घायल हो गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के पास एक स्कूली बस पलटने से तीन बच्चे घायल हो गए। मामला राजीव गांधी थाना क्षेत्र के सालोड़ी गांव का है। जहां स्कूली बस पलट गई जिससे तीन बच्चे चोटिल हो गए। साथी अन्य बच्चे भी घायल हुए है। जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


बता दें, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के साथ बच्चों के पेरेंट्स भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एक मोड़ के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ा, जिससे बस पलट गई । गनीमत रही कि बस की स्पीड धीरे होने की वजह से बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस बस में आठ से ज्यादा बच्चे सवार थे।
विज्ञापन


घटना के बाद राजीव गांधी थाना अधिकारी शकील अहमद मौके पर पहुंचे। थाना अधिकारी ने बताया कि केरु के बी.एल. मेमोरियल एकेडमी की स्कूली बस 8 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सालोड़ी के पास एक मोड में अचानक बस का संतुलन बिगड़ा। जिससे बस पलटी खा गई । इस बस के पलटने से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही अन्य बच्चे चोटिल हो गए। घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल के आरोपी जाया गया । जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर घटना की सूचना मिलने के बाद ही स्कूली बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने मौके से बस को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। साथ ही स्कूल प्रशासन को बुलाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई स्कूली बस बिना परमिट के और बिना फिटनेस के ही दौड़ रही हैं। इस पर लगाम लगाई जाए। कुछ समय पहले भी एक ओसियां में स्कूली बस पलटने से हादसा हो चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed