फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat discussed with officials in Disha meeting in Jodhpur.

Jodhpur: लोगों के हित में सकारात्मक सोच के साथ काम करें अधिकारी, दिशा की बैठक में मंत्री शेखावत ने दिए निर्देश

Tue, 09 Jan 2024 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 09 Jan 2024 10:39 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि योजनाओं का ठीक से धरातल पर उतार जा रहा है या नहीं, उसको लेकर क्या समस्याएं, चुनौतियां या संकट है उस पर इस दिशा के प्लेटफार्म पर बैठकर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat discussed with officials in Disha meeting in Jodhpur.
दिशा की बैठक में बोलते मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की सात घंटे से अधिक समय तक बैठक ली। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विविध जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि हमारा संकल्प है कि केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार के अधिकारी जनसामान्य के हित में सकारात्मक सोच के साथ काम करें, ताकि सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके। उनका सर्वांगीण विकास हो सके। 
विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेखावत ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के संकल्प और सामान्य मानव के जीवन में परिवर्तन लाने को उसका आधार मानते हुए योजनाएं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार ने प्रारंभ की हैं। उन योजनाओं को धरातल पर ठीक से लागू किया जाए, उसकी समीक्षा के लिए ये दिशा का प्लेटफार्म बनाया गया है। समय-समय पर हम बैठकर इन सारे विषयों पर चर्चा करते हैं कि किस तरह से विकास को प्रगति दी जा सके। योजनाओं का ठीक से धरातल पर उतार जा रहा है या नहीं, उसको लेकर समस्याएं, चुनौतियां या संकट हैं, इस प्लेटफार्म पर बैठकर विचार करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष चुनाव आचार संहिता और चुनाव की बाध्यताओं के चलते हुए आज की बैठक में एक लंबा अंतराल हुआ। इसलिए इस मीटिंग में आज हमने डिटेल में सारी चीजों पर चर्चा की। शेखावत ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है। सरकार के बनने के बाद में मोदी जी द्वारा शुरू की गई सारी योजनाएं धरातल पर उतरें। प्रभावपूर्ण तरीके से उतरें और उनका प्रभाव नीचे गरीब व्यक्ति तक पहुंचे। सामान्य व्यक्ति के जीवन को सुधारने तक पहुंचे। इस दृष्टिकोण से हमने सभी योजनाओं की विस्तार के साथ समीक्षा की है।

पिछले सरकार के कार्यकाल में योजनाओं की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर शेखावत ने कहा कि मैं बहुत दर्द के साथ ये बात कह सकता हूं कि केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं को जिस शिद्दत के साथ में धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार को काम करना चाहिए नहीं हुआ। राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के चलते हुए बहुत सारी योजनाओं को डिरेल करने के प्रयास हुए हैं, लेकिन अब क्योंकि परिस्थितियों बदली हैं, अंधेरा छंटा है, सूरज निकला है और सूरज की रोशनी में नया कमल खिला है। मुझे लगता है कि अब बहुत बेहतर सब चीजें होने वाली हैं। कुछ अधिकारियों के दिशा की बैठक में न आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो अधिकारी आज की बैठक में नहीं आए, उनको लेकर कलेक्टर को कहा गया है, वो संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे।


बैठक में पाली सांसद पीपी चौधरी, राज्य के कानून मंत्री जोगाराम पटेल, जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग, भोपालगढ़ विधायक गीतादेवी बरवड़, जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed