फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Indira Rasoi: Foreign tourists like Indira Rasoi, Australians reached Jodhpur to eat a full meal for 8 rupees

Rajasthan: विदेशी सैलानियों को रास आई इंदिरा रसोई, जोधपुर में ऑस्ट्रेलियाई पहुंचे आठ रुपये में भरपेट खाना खाने

Fri, 11 Nov 2022 01:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 11 Nov 2022 01:02 PM IST
सार

जोधपुर आए विदेशी सैलानियों को इंदिरा रसोई योजना का खाना पसंद आ रहा है। गुरुवार को घंटाघर घूमने आए छह विदेशी सैलानियों ने आठ रुपये में भरपेट खाना खाया। 

विज्ञापन
Indira Rasoi: Foreign tourists like Indira Rasoi, Australians reached Jodhpur to eat a full meal for 8 rupees
जोधपुर में विदेशी सैलानी इंदिरा रसोई योजना का लुत्फ उठाते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'कोई भूखा ना रहे' ध्येय वाक्य के साथ इंदिरा रसोई योजना शुरू की थी। इस योजना में खाना खिलाने में लापरवाही के आरोप भी लगते रहे हैं। इस बीच, जोधपुर से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है कि इस योजना की सफलता की कहानी सुना रही है। विदेशी सैलानियों को भी आठ रुपये में भरपेट खाने की योजना रास आ रही है। जोधपुर में तो ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों ने इंदिरा रसोई योजना का लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन


स्वायत्त शासन विभाग में आयुक्त (उत्तर) अतुल प्रकाश ने बताया कि राजस्थान में पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। सूर्य नगरी जोधपुर विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रहता है। जोधपुर घूमने आए ऑस्ट्रेलिया निवासी ओली और बीम क्लॉक टावर घूमने पहुंचे। घंटाघर पर ही उन्हें भूख लगी तो उन्होंने इंदिरा रसोई का होर्डिंग देखा। सैलानियों ने घंटाघर में एमबीएल बोहरा  शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित इंदिरा रसोई योजना का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन


अतुल प्रकाश ने बताया कि रसोई संचालक ने 'अतिथि देवो भव' की परंपरा को अपनाते हुए विदेशी सैलानियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें पूरे मान-सम्मान के साथ भोजन करवाया। इंदिरा रसोई का भोजन खाने के बाद दोनों ही विदेशी सैलानी बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जोधपुर घूमने आने वाले सैलानियों को यहां का खाना जरूर चखना चाहिए। वह यहां नहीं आते हैं तो वह बहुत बड़ी चीज मिस करेंगे।  संचालक हुकमसिंह ने बताया कि हमारा प्रयास रहता है कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आदर के साथ बिठाकर भोजन कराया जाए। विदेशी सैलानी भी यहां के भोजन को पसंद कर रहे हैं जो जोधपुर के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed