फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   indian citizen raju death in saudi arabia

17 दिन से देश की मिट्टी के इंतजार में राजू का शव

Tue, 07 Mar 2017 11:06 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
indian citizen raju death in saudi arabia
राजू के सऊदी अरब के वीजा की कॉपी। - फोटो : amar ujala
राजस्थान के बाड़मेर जिले के काश्मीर गांव का एक युवक चार माह पहले अपने रिश्तेदार के साथ नौकरी के लिए सऊदी अरब गया था। वहां 17 दिन पहले उसकी मौत हो गई। लेकिन अब तक परिजनों को उसका शव नहीं मिल पा रहा है। अब शव को लेकर परिजनों का इंतजार लम्बा होता जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय राजूदास पुत्र भगदास चार माह पहले साले के साथ मजदूरी के लिए सऊदी अरब गया था। कुछ दिन पहले खबर मिली कि उसकी वहां मौत हो गई। इसके बाद से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। वे अपने बेटे का शव अपने देश में लाने के लिए प्रशासन को गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है। मृतक के भाई कुंभदास ने बताया कि राजू सऊदी अरब में बकरियां चराने की मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन


इसके लिए उसे हर माह 18-20 हजार रुपए मजदूरी मिल रही थी। इसी दौरान 17 दिन पहले उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद अब तक परिजनों को उसका शव नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि राजू का शव आएगा या नहीं इसको लेकर भी सरकार से हमें कोई सूचना नहीं मिल रही है। परिजनों ने भारत सरकार से मांग की है कि वे उनके बेटे के शव की वापसी के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed