{"_id":"674c4aaf575c7856a70be8ba","slug":"in-khinvsar-by-election-it-was-congress-plus-rlp-versus-bjp-on-the-last-day-gajendra-singh-khinvsar-medical-minister-government-of-rajasthan-jodhpur-news-c-1-1-noi1367-2371815-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News : खींवसर में अंतिम दिन हुए कांग्रेस-आरएलपी गठबंधन से बीजेपी को मिला फायदा, बोले गजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News : खींवसर में अंतिम दिन हुए कांग्रेस-आरएलपी गठबंधन से बीजेपी को मिला फायदा, बोले गजेंद्र सिंह
Sun, 01 Dec 2024 07:21 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:21 PM IST
सार
जोधपुर में मीडिया से बातचीत में प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने उपचुनावों से लेकर धर्मांतरण को लेकर सरकार के फैसले और चिकित्सा विभाग में नई भर्तियों की बात की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में और अच्छे कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर आज जोधपुर पहुंचे और यहां पूर्व विधायक स्वर्गीय सूर्यकांता व्यास के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने खींवसर उपचुनाव और राज्य सरकार के फैसलों पर अपनी राय साझा की।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह ने कहा कि खींवसर उपचुनाव में कांग्रेस और आरएलपी का गठबंधन बन गया था, जिसके कारण यह चुनाव बीजेपी के लिए एक चुनौती बन गया था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अंतिम दिन आरएलपी को समर्थन दिया और इस वजह से यह मुकाबला कांग्रेस और आरएलपी बनाम बीजेपी हो गया था। भाजपा और कांग्रेस के वोट बैंक के बीच के टकराव ने इसे और भी जटिल बना दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में बीजेपी को फायदा हुआ है, क्योंकि चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया कि बीजेपी का वोट प्रतिशत खींवसर में बढ़ा है। खींवसर ने कहा कि मैंने चुनावों के दौरान कहा था कि यदि हम यह चुनाव हारते हैं तो इसका जिम्मेदार मैं खुद रहूंगा। जनता ने मेंरी अपील का सम्मान करते हुए बीजेपी को वोट दिया और हमें उम्मीद है कि इस सफलता का लाभ राज्य के विकास के लिए मिलेगा। मंत्री ने राजस्थान सरकार द्वारा लिए गए अन्य फैसलों पर भी बात की, जिसमें धर्मांतरण पर लिया गया निर्णय प्रमुख था। उन्होंने कहा कि यह फैसला सोच-समझकर और जनता के फायदे के लिए लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग में 55 हजार नई भर्तियों का ऐलान किया गया है, जिससे डॉक्टरों और लैब टेक्नीशियनों की कमी को पूरा किया जाएगा। मंत्री ने यह भी बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों में मशीन ऑपरेटर की कमी को भी दूर किया जाएगा, जिससे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। राज्य सरकार के आगामी योजनाओं और विकास कार्यों पर करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राजस्थान को अच्छा निवेश मिलेगा, जिससे राज्य में और अच्छे कार्य हो सकेंगे।

